BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
08-Nov-2023 05:11 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में इन दिनों भारी बवाल मचा हुआ है। वेतन भुगतान की मांग को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल में शामिल एक कमर्चारी की मंगलवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जिसके बाद हड़ताली कर्मचारियों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने मृतक का शव विश्वविद्यालय गेट पर रख कर कुलपति और कुलसचिव के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
बताया जा रहा है कि फोर्थ ग्रेड कर्मचारी जनेश्वरी यादव पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। कर्मचारियों का आरोप है कि विश्वविद्यालय द्वारा वेतन नहीं मिलने के कारण इलाज के अभाव में जनेश्वरी यादव की मौत हुई है। साथ ही कुलसचिव और कुलपति को विश्वविद्यालय खाली करने की नसीहत दे डाली।
बीएनएमयू के कर्मचारी पिछले 20 दिनों से हड़ताल पर हैं। हड़ताल के दौरान ही राज्य सरकार के उच्च शिक्षा निदेशक ने 4 नवंबर को एक पत्र जारी किया। जिसमें कुलसचिव को निर्देश दिया गया कि विश्वविद्यालय के पीजी विभागों में कार्यरत 42 कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया जाए। जिसके कारण कई कर्मचारियों की स्थिति बिगड़ने लगी है।
विश्वविद्यालय मुख्यालय कर्मचारी संघ के सचिव अखिलेश्वर नारायण ने बताया कि पत्र जारी होने के बाद दो कर्मचारी अस्पताल में भर्ती हैं। वहीं कुलानुशासक कार्यालय में कार्यरत जनेश्वरी यादव की मौत हो गई है। कर्मचारियों का कहना है कि यह मौत नहीं हत्या है और इनकी सारी जावाबदेही कुलसचिव और कुलपति की है, उन्हीं के कारण जनेश्वरी यादव की मौत हुई है।