ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DSP और 12 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट ने जारी किया गैर जमानती गिरफ्तारी वारंट, जानें क्या है मामला Bihar News : बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर बहाली के नियम बदलेंगे, जान लीजिए क्या होगा एग्जाम पैटर्न और पात्रता से जुड़ी शर्तें बिहार में बारिश और आंधी का अलर्ट: 50 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, वज्रपात की चेतावनी बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, पटना सहित 32 जिलों में आंधी-बारिश की संभावना मुजफ्फरपुर से चोरी हुआ महाराष्ट्र नंबर कंटेनर झारखंड से बरामद, अंतरराज्यीय शराब तस्करी गिरोह का हाथ, एक गिरफ्तार मुंगेर में लगातार तीसरे दिन भीषण चोरी, दीवार काटकर छड़-सीमेंट दुकान से लाखों की संपत्ति गायब हैदराबादी बकेट बिरयानी का स्वाद अब पटना में, रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन टीएमसी सरकार भ्रष्टाचार और अराजकता की प्रतीक, परिवर्तन यात्रा से बंगाल में आएगा बदलाव: सम्राट चौधरी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोहित सिंह ने महिलाओं के बीच बांटी साड़ियां, कहा- नारी शक्ति को मजबूत करना सबकी जिम्मेदारी

BN कॉलेज के पास 6 राउंड फायरिंग, सैदपुर हॉस्टल के छात्रों पर गोली चलाने का आरोप, इलाके में दहशत

08-Aug-2024 08:33 PM

By First Bihar

PATNA: पटना के बीएन कॉलेज के बाहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब दो हॉस्टल के छात्र आपस में भिड़ गये। जिसके बाद एक गुट ने कई राउंड फायरिंग कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने की पुलिस ने मौके से 4 खोखा बरामद किया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी है।   


घटना के संबंध में बताया जाता है कि सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने छह राउंड फायरिंग की। घटना के संबंध में पीरबहोर थाने के थानाध्यक्ष अब्दुल हलीम ने बताया कि गुरुवार की दोपहर करीब 3 बजे सूचना मिली थी कि सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने बीएन कॉलेज छात्रावास के गेट पर फायरिंग की है। 


सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की तब पता चला कि किसी बात को लेकर बीएन कॉलेज हॉस्टल के छात्रों का झगड़ा सैदपुर हॉस्टल के लड़कों के बीच हुआ था। बात इतनी बढ़ गयी कि सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने फायरिंग कर दी। बीएन कॉलेज हॉस्टल के पास करीब छह राउंड फायरिंग की गयी जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। 


जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग करने के बाद सैदपुर हॉस्टल के छात्र मौके से फरार हो गये। हालांकि इस दौरान किसी को गोली नहीं लगी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से 4 खोखा बरामद किया है। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगालने में लगी है।