ब्रेकिंग न्यूज़

IPL 2026 : ओपनिंग सेरेमनी रद्द, रंगारंग कार्यक्रम के बिना होगा धमाकेदार सीजन का आगाज! जानिए BCCI ने क्यों किया यह बदलाव ‘लंबे इंतजार के बावजूद भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर…’, अब बुकिंग एजेंसी के पास जाकर किया हंगामा; लगाया यह आरोप IRCTC Down : अगर आप ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो ध्यान दें! IRCTC सेवाएं 26-27 मार्च को 5 घंटे तक रहेंगी डाउन, आखिरी समय की बुकिंग पर भारी असर! क्या था ‘ऑपरेशन सिंदूर’? अब बड़े पर्दे पर सामने आएगी पूरी सच्चाई, विवेक अग्निहोत्री ने किया फिल्म का ऐलान Bihar crime news : पल्सर बाइक सहित युवक को किया आग के हवाले, पूरे गांव में सनसनी Bihar road project : मुंगेर-मिर्जा चौकी दो-लेन सड़क इस महीने तक होगी तैयार, जाम और ट्रैफिक की परेशानी होगी खत्म! दादी के साथ मंदिर गई बच्ची को किडनैप कर दरिंदगी… गंभीर हालत में पटना रेफर; जांच में जुटी पुलिस घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम

Home / news / ब्लू ऑफ-शोल्डर ड्रेस में दिखा मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज़, लेटेस्ट फोटोशूट ने बढ़ाया...

ब्लू ऑफ-शोल्डर ड्रेस में दिखा मोनालिसा का ग्लैमरस अंदाज़, लेटेस्ट फोटोशूट ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा!

16-Mar-2021 03:41 PM

DESK : भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित हीरोइन मोनालिसा अपने ग्लैमरस अंदाज़ को लेकर आये दिन सुर्ख़ियों में रहती हैं. भोजपुरी सेंसेशन सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहती हैं और आये दिन अपनी तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस से साझा करती रहती हैं. इसी कारण मोनालिसा को सोशल बटरफ्लाय कहा जाता है. 

news image

पिछले दिनों मोनालीसा ने एक ब्राइडल फोटोशूट कराया था. उनकी वो फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हुई थी और लोग उसे खूब पसंद भी कर रहे थे. अब एक बार फिर से मोनालीसा ने अपने नए अंदाज़ से लोगों को दीवाना बना दिया हैं. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटोशूट कि कुछ तस्वीरें अपने फैंस के संग साझा की हैं. फोटोज मंडे ब्लूज़ लाइमलाइट में हैं. मोनालिसा ने अपने नए तस्वीरों में ब्लू कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहन रखी है और उसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है #monday #mood #happy #poserforlife #photooftheday #love 

news image

मोनालीसा का स्टाइल स्टेटमेंट हर मौके पर एक हेड-टर्नर के रूप में उभर कर आता है. उनके एक के बाद एक खूबसूरत फोटोज ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया हैं. उनकी हर फोटो उनके फैंस को खूब पसंद आती है और उनके दिल कि धड़कनों को बढ़ा देती है. 

news image

अब चाहे वो उनकी बिकिनी फोटोज हो या डेनिम लुक या फिर ब्राइडल लुक फोटोज उनका हर अंदाज़ उनके फैंस के लिए तोहफे जैसा होता है. आपको बता दें कि पिछले साल कोरोना काल के दौरान हुए लॉकडाउन में मोनालिसा ने अपना काफी वजन कम किया था और वह आये दिन अपनी फिटनेस वीडियो भी अपने फैंस से साझा करती रहती थी. उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन लोगों को बहुत पसंद भी आया था. 

news image

बिग बॉस में अपने सफ़र के बाद मोनालीसा ने खुद को काफी बदला और वेटलॉस कर खुद को गजब ट्रांसफॉर्म किया था, जिसके बाद वो और खूबसूरत लगने लगी हैं. बात करें अगर मोनालीसा के बॉलीवुड करियर कि तो साल 2005 में मोनालिसा ने अजय देवगन और सुनील शेट्टी अभिनीत फिल्म ब्लैकमेल से बॉलीवुड में शुरुआत की थी. इस वक़्त वह टेलीविजन शो में मोहना के नेगेटिव कैरेक्टर में भी पसंद की जा रही हैं. 

news image

आपको बतादें कि इनदिनों मोनालिसा इंस्टाग्राम पर खूब छाई हुई हैं. फैंस उनके फोटो पर हजारों कमेंट कर तारीफों के पुल बांध रहे हैं. फोटोज में मोनालिसा अपनी कातिल अदाओं से लोगों को दीवाना बना रही हैं. तस्वीरों के अलावा मोनालिसा के कई एल्बम भी इंटरनेट पर ट्रेंड करते हैं. उनके कई पुराने गाने आज भी वायरल होते हैं और यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं.