आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों
02-Mar-2021 03:05 PM
DESK : बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों काम से छुट्टी लेकर मालदीव में अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ समय गुजार रही हैं. श्रद्धा अपने कजिन प्रियांक शर्मा की शादी में गई हुई हैं और वह वहां खूब एन्जॉय भी कर रही हैं. श्रद्धा के भाई अपनी गर्लफ्रेंड शजा मोरानी से शादी रचा रहे हैं. इस मौके पर श्रद्धा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दरअसल, श्रद्धा उस वीडिओ में समंदर किनारे डांस करती नजर आ रही हैं.
श्रद्धा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्लो मोशन वीडिओ शेयर किया है जिसमें वह समंदर किनारे एंजॉय करती नजर आ रही हैं. श्रद्धा ने यह वीडिओ कल रात ही शेयर किया था और अब तक इसे 16 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वीडिओ में श्रद्धा ब्लू लहंगे में नजर आ रही हैं और उनका यह लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है. उनके लहंगे पर सफेद और हरे रंग के फूल उसे और भी सुंदर बना रहे हैं.
आपको बता दें कि कजिन प्रियांक शर्मा और शजा मोरानी की शादी में श्रद्धा कपूर के संग उनके रुमर ब्वॉयफ्रेंड रोहन श्रेष्ठ भी नजर आ रहे हैं. हल्दी की रस्म के दौरान का एक वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिनमें श्रद्धा और रोहन की बॉन्डिंग साफ नजर आ रही है. इस वीडियो में श्रद्धा की मौसी व एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भी अपने बेटे प्रियांक को हल्दी लगाती दिख रही हैं.
बात करें अगर श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की तो श्रद्धा जल्द ही लव रंजन की अगली फिल्म 'एनिमल' में नजर आएंगी. फिल्म के पहले शेड्यूल की श्रद्धा ने बीते दिनों दिल्ली में चर्चा की थी. इस फिल्म में श्रद्धा कपूर के अपोजिट रणबीर कपूर नजर आने वाले हैं. आपको बता दें कि इस फिल्म को 18 मार्च 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.