खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
09-Jul-2023 05:00 PM
By First Bihar
DESK: भारत में बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत का कलर चेंज किया गया है। पहले ब्लू रंग में इसे उतारा गया था लेकिन अब यह केसरिया रंग में दिखेगा। इस बात की जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी है। बता दें कि अभी तक जितने भी वंदे भारत ट्रेन शुरू किया गया है इन सभी का रंग ब्लू है। लेकिन अब इसे केसरिया का रुप दिया गया है।
वंदे भारत ट्रेनों का निर्माण चेन्नई के इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में किया गया है। अब केसरिया रंग के 28 रैक वाली वंदे भारत ट्रेन का निर्माण भी यही किया जा रहा है। अभी तक 27 रैक तैयार किये जा चुके हैं। शनिवार को रेल मंत्री ने चेन्नई में स्थित इंटीग्रल फैक्ट्री का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिये।
वंदे भारत ट्रेन की तस्वीर शेयर करते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वंदे भारत की 28वीं रैक का कलर बदल दिया गया है। अब यह केसरिया में दिखेगा जो राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा से प्रेरित है। इसे हरेक राज्य में चलाने का संपल्प देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिया है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन का किराया अधिक है जिसके कारण सीटे फुल नहीं हो रही है। महंगा होने के कारण लोग इस ट्रेन में सफर करना नहीं चाहते हैं। लोगों की इसी समस्या को देखते हुए रेलवे ने वंदे भारत ट्रेन का किराया कम करने का फैसला लिया है।
एक्जीक्यूटिव क्लास के लिए 25 प्रतिशत किराया कम करने का ऐलान किया गया है। लेकिन यह उन रेल मार्गों पर होगा जहां पिछले एक महीने से आधी सीटें खाली रह गयी थी। भाड़ा अधिक रहने के कारण लोग अन्य ट्रेनों में यात्रा कर रहे हैं और वंदे भारत की सीटे खाली रह जा रही है। ऐसे वंदे भारत ट्रेन का किराया 25 फीसदी कम किया जाएगा। बता दें कि अभी कुल 25 वंदे भारत ट्रेनों को देश में चलाया जा रहा है। जिसमें हटिया-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल है।


