ब्रेकिंग न्यूज़

आरा-छपरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, रिटायर बीसीसीएल कर्मी की मौत अब सोशल मीडिया चलाने से पहले देनी होगी पहचान? KYC को लेकर सरकार कर सकती है बड़ा फैसला, जानिए भोजपुर में युवक की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस और फॉरेंसिक की टीम Indian cricket news : टीम इंडिया का धमाका! अगले 12 महीनों में वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया से होगी भिडंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल आशा बहाली में ‘रिश्वत का खेल’ बेनकाब… 10 हजार लेते रंगे हाथ पकड़ा गया BCM, मचा हड़कंप अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो मुकेश सहनी ने दी रामनवमी की शुभकामनाएं, कहा - श्रीराम का चरित्र देता है जीवन में सही राह... BIHAR POLICE : गोली चलाने वाले 'थानेदार' को पुरस्कार...9 अप्रैल को 'मेडल', विवाद बढ़ा तो वीर पशुपति मेडल देने का आदेश लिया गया वापस Bihar news : फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार से हादसा! दो युवकों की जान गई, सड़क पर लापरवाही ने मचाया कहर Summer Vacation in Himachal: भीड़ से दूर छिपी एक जादुई झील… जहां पहुंचते ही लगेगा जैसे किसी सपनों की दुनिया में आ गए हों

Home / news / नेकी की राह पर बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर, कोरोना संक्रमितों को जीवन दान...

नेकी की राह पर बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर, कोरोना संक्रमितों को जीवन दान देंगी

28-Apr-2020 10:30 AM

DESK : आप को याद होगा जब बीते दिनों बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना पॉजिटिव होने का पता चला था तो कितना हंगामा हुआ था. संसद वसुंधरा राजे से लेकर राष्ट्रपति रामनाथ गोविंद तक की कोरोना जांच करवानी पड़ी थी. गनीमत की बात ये रही की किसी का भी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं निकला था. 

कोरोना को हराने वाली बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर अब पूरी तरह ठीक हो गई है. अब उन्होंने इस रोग से संक्रमित मरीजों की जान बचाने का फैसला किया है. इस के लिए उन्होंने सोमवार शाम को लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में अपना ब्लड टेस्ट के लिए दिया है. अगर ब्लड टेस्ट में सब कुछ ठीक रहा तो उन्हें प्लाज्मा डोनेट करने के लिए बुलाया जायेगा.     

केजीएमयू की ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तूलिका चंद्रा ने बताया कि कनिका कपूर ने संस्थान के डॉक्टरों से अपना प्‍लाज्‍मा दान करने की इच्छा जताई. इसके बाद उन्हें बुलाकर उनके ब्लड का सैंपल टेस्ट के लिए लिया गया. ब्लड टेस्ट में यदि सब कुछ ठीक पाया जायेगा तभी उन्हें प्लाज्मा डोनेशन ले लिए बुलाया जायेगा.


लंदन से लौटी थी कनिका कपूर

कनिका कपूर 10 मार्च को लंदन से मुंबई आई थीं और 11 मार्च को अपने परिजनों से मिलने के लिए लखनऊ रवाना हो गई थीं. लखनऊ में 14 और 15 मार्च को दो पार्टी आयोजित की कई थी जिसमे कनिका कपूर के साथ पार्टी में उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. इस आयोजन को लेकर काफी हंगामा हुआ था. कनिका के खिलाफ लखनऊ के एक थाने में मामला भी दर्ज है, जिसकी पूछताछ आइसोलेशन पीरियड खत्म हो जाने के बाद उनसे की जाएगी. लगातार तीन नेगेटिव रिपोर्ट आने के बाद गत 6 अप्रैल को उन्हें छुट्टी दे दी गई थी.