बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
01-Jun-2024 03:00 PM
By First Bihar
MOTIHARI : अपने फैसलों को लेकर सरकार और विपक्ष के निशाने पर आए शिक्षा विभाग के एसीएस केके पाठक के खिलाफ अब बीजेपी ने भी मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी के विधायक सुनील मणि तिवारी ने कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में केके पाठक का नहीं बल्कि सिर्फ नीतीश कुमार का आदेश चलेगा।
पूर्वी चंपारण के गोविंदगंज से भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को लेकर ऐसा बयान दिया है कि वह सुर्खियों में आ गए हैं। बीजेपी विधायक ने केके पाठक का विरोध करते हुए कहा कि केके पाठक को कुछ समझ में नहीं आता है। स्कूल में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकों को भी गर्मी लगती है, इसलिए शिक्षकों के भी स्कूल आने पर रोक लगनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि सभी शिक्षक एकजुट हों और शिक्षा विभाग के अधिकारी अगर जांच के लिए स्कूल पहुंचते हैं तो उन्हें बंधक बनाकर उनको सूचना दें। वे खुद इस मामले को देखेंगे। ये लोग स्कूलों में जांच के नाम पर शिक्षकों से पैसा लूटने आते हैं। इसलिए सभी लोग मिलकर शिक्षा विभाग के अधिकारियों को बंधक बनाने का काम करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्कूल बंद करने का जो आदेश दिया है, उस आदेश का पालन सभी शिक्षकों को करना है। बता दें कि भीषण गर्मी के कारण बिहार के सरकारी स्कूलों में बच्चों की तबियत बिगड़ने की खबरें सामने आने के बाद सरकार ने स्कूलों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। इसके बाद शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश जारी किया गया कि स्कूलों में सिर्फ बच्चों की छुट्टी है, शिक्षकों की नहीं। सभी शिक्षकों को स्कूल आना होगा।