मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
29-Aug-2022 04:26 PM
BETTIAH : इस वक्त की बड़ी खबर बेतिया से आ रही है, जहां बीजेपी विधायक विनय बिहारी के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। राइफल लहराने और फायरिंग करने के मामले में बीजेपी विधायक विनय बिहारी के खिलाफ एसपी के आदेश पर योगापट्टी थाने में आर्म्स एक्ट के तरह मामला दर्ज किया गया है। केस दर्ज होने के बाद बेतिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विधायक विनय बिहारी ने जिस राइफल से फायरिंग की थी उसे जब्त कर लिया है।
दरअसल, बीते 26 अगस्त को मच्छरगांवा स्थित खेल मैदान में कंस वद मेले का आयोजन हुआ था। लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहार भी इस मेले में पहुंचे थे। इस दौरान विधायक विनय बिहार ने हाथ पर सवार होकर खुलेआम राइफल लहराया था और हजारों लोगों की भीड़ के बीच फायरिंग की थी। इसी दौरान वहां मौजूद किसी शख्स ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया था और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है।
बीजेपी विधायक का वीडियो सामने आने के बाद एसपी के निर्देश पर उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत नामजद केस दर्ज किया गया है। एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा ने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच कराने के बाद विधायक के खिलाफ थाने में केस दर्ज किया गया है। जिस राइफल से विधायक ने फायरिंग की वह उनकी पत्नी के नाम पर है, उसे जब्त कर लिया गया है।
उधर, बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने कहा है कि पूर्वजों के जमाने से कंस वध मेले का आयोजन होता रहा है। इस पूजा में हथियारों की पूजा होती है। उनका ये भी कहना है कि हवाई फायरिंग इस मेले की एक परंपरा है। इसका वीडियो गलत तरीके से वायरल किया जा रहा है।