ब्रेकिंग न्यूज़

मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट

Home / news / बीजेपी विधायक ने कहा.. यूपी में मुकेश सहनी ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी...

बीजेपी विधायक ने कहा.. यूपी में मुकेश सहनी ने सारी मर्यादाएं तोड़ दी है, अमित शाह जल्द करेंगे फैसला

11-Mar-2022 11:54 AM

PATNA : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भारतीय जनता पार्टी के विधायक और नेता आगे बढ़कर बयान दे रहे हैं. उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने का संकल्प लेकर चुनाव मैदान में उतरे वीआईपी अध्यक्ष और मंत्री मुकेश सहनी को जीत तो हासिल नहीं हुई लेकिन बिहार में अब उनके मंत्री पद की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है. 


बिस्फी से बीजेपी के विधायक हरी भूषण ठाकुर बचौल ने मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग कर दी है। उन्होंने आज बिहार विधानसभा में मीडिया से बात करते हुए कि एक सहयोगी दल के रूप उन्होंने यूपी में जैसे मर्यादा को उन्होंने लांघा है. वो रिजेक्टेड थे, एमपी का चुनाव हार गये, एमएलए का चुनाव हार गये. तब भी बीजेपी ने उन्हें मंत्री बनाया. हमारे पार्टी में बहुत सहनी हैं, अब मुकेश सहनी को खुद नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए.


उनके छोड़ने से सरकार नहीं गिर जाएगी. हमारी पार्टी और अमित शाह जल्द ही सहनी पर कोई बड़ा फैसला लेंगे. अगर वो लालू के विचारधारा के हैं तो क्यों पीठ में छुरा घोंपने की बात कह कर एनडीए में आ गये थे. उनके जाने से सरकार पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. बचौल ने कहा कि उनके दुबारा विधान पार्षद बनने के कम चांस हैं. बीजेपी विधायक ने कहा है कि मुकेश साहनी हवा में चले गए हैं और अब आगे वह बिहार में मंत्री भी नहीं रहेंगे. बचौल ने कहा है कि मुकेश सहनी को मंत्री नहीं रहने देना चाहिए. उन्होंने कहा है कि हम उनकी पार्टी में अब तोड़फोड़ मचाएंगे. हमलोग पुरजोर विरोध करेंगे. बीजेपी नेतृत्व से मुकेश सहनी को मंत्री पद से हटाने की मांग करेंगे.


बता दें कि मुकेश सहनी ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में अपना सियासी भविष्य दांव पर लगा दिया था. हाल तो ये था कि वे उत्तर प्रदेश में घूम घूम कर लोगों से ये अपील कर रहे थे कि बीजेपी को हर हाल में हरायें. लेकिन गुरूवार को चुनाव परिणाम आने के बाद मुकेश सहनी और उनकी पार्टी दोनों सदमे में पड़ी दिख रही है. बिहार के पड़ोसी राज्य में मुकेश सहनी के सारे दांव और दावे सुपर फ्लॉप साबित हुए. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी जिन 53 सीटों पर चुनाव लड़ी उसमें से 19 सीट पर उसके उम्मीदवार को एक हजार वोट भी नहीं मिला.