Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश BREAKING: जेडीयू ने मानी राज्यसभा जाने की चर्चा, विजय चौधरी बोले – फैसला नीतीश कुमार ही लेंगे Nitish Kumar : CM नीतीश के कुर्सी छोड़ने की खबर से भूचाल! JDU के अंदर भारी आक्रोश...कल सुबह CM हाउस के बाहर समर्थकों का होगा बड़ा जुटान... Bihar politics : बिहार में राजनीतिक हलचल तेज, अमित शाह कल पहुंचेंगे पटना; नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए कल भरेंगे नामांकन ! Bihar News : फाइनल मुहर: नीतीश कुमार कल राज्यसभा के लिए दाखिल करेंगे नामांकन, अगला मुख्यमंत्री BJP का, JDU से होंगे 2 डिप्टी सीएम Holi day accident : NH-31 पर होली के दिन दर्दनाक हादसा: एक की मौत, दो गंभीर घायल Bihar Politics : क्या नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? बिहार के अगले मुख्यमंत्री की रेस में सोशल मीडिया पर होने लगी इन नामों की चर्चा, आप भी जान लें ... अबीर-गुलाल के बीच गूंजी गोली की आवाज: बिहार में होली के दिन ट्रक चालक की हत्या, परिवार में मचा कोहराम Bihar News: हो गया ऐलान... निशांत अब JDU का काम देखेंगे, पार्टी में विधिवत कल होंगे शामिल
22-Aug-2022 11:48 AM
GAYA : बिहार की सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद बीजेपी नेताओं के साथ दुर्व्यवहार के मामले सामने आने लगे हैं। दरअसल, गया के वजीरगंज से बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह के साथ एक शख्स ने फोन पर गाली गलौज किया है। इस दौरान अज्ञात शख्स ने बीजेपी विधायक को धमकी भी दी। अज्ञात नंबर से आए कॉल के बाद विधायक और उनका परिवार तनाव में है। बार बार फोन काटने के बावजूद अज्ञात शख्स देर रात तक विधायक के मोबाइल पर फोन करता रहा। विधायक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तफ्तीश में जुट गई है।
बताया जा रहा है कि वजीरगंज के बीजेपी विधायक वीरेंद्र सिंह के मोबाइल पर शनिवार की देर शाम अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले शख्स ने विधायक के साथ गाली गलौज करते हुए असंसदीय भाषा का इस्तेमाल किया। जिसके बाद विधायक ने फोन कट कर दिया लेकिन आरोपी शख्स देर रात कर विधायक के नंबर पर कॉल करता रहा लेकिन वीरेंद्र सिंह ने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद बीजेपी विधायक ने इस मामले की शिकायत जिले के डीएम और SSP से की।
बीजेपी विधायक की शिकायत पर रविवार की देर रात मुफस्सिल थाने में केस दर्ज किया गया। बीजेपी विधायक ने बताया कि अज्ञात शख्स करीब 3 घंटों तक फोन कर परेशान करता रहा। उन्होंने बताया कि शनिवार को शाम 7 बजे उनके मोबाइल पर अज्ञात शख्स ने फोन किया था। फोन रिसीव करते ही शख्स गाली गलौज करने लगा। इस दौरान अज्ञात शख्स ने विधायक को धमकी भी दी। फोन काटे जाने के बाद वह लगातार फोन करने लगा। इस घटना के बाद विधायक और उनके परिवार के लोग तनाव में हैं।