ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

Home / news / बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर की मांग, बिहार में खुले में नमाज़ पर...

बीजेपी विधायक हरि भूषण ठाकुर की मांग, बिहार में खुले में नमाज़ पर लगे प्रतिबंध

11-Dec-2021 12:57 PM

PATNA : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐलान किया है कि खुले में नमाज पढ़ने की प्रथा को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुड़गांव में खुले स्थानों पर जुमे की नमाज अता करने के खिलाफ इलाके के कई हिंदूवादी संगठनों की ओर से कड़ी आपत्ति जाहिर किए जाने के बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि खुले में नमाज पढ़ने की प्रथा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. 


तो वहीं अब बिहार में बीजेपी के विधायक हरि भूषण ठाकुर बचौल ने भी खुले में नमाज पढ़ने को लेकर बड़ी बात कह दी है. हरि भूषण ठाकुर बचौल अपने बयानों को लेकर चर्चित रहे हैं. बीजेपी विधायक ने कहा नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद है, तो लोग सड़क पर क्यों नमाज़ पढ़ते हैं. बिहार में अगर खुले में नमाज पढ़ा जाता है तो उस पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.


बीजेपी विधायक ने कहा अगर सड़कों पर नमाज पढ़ने से नहीं रोका गया तो स्थिति तनावपूर्ण होगी. इस दौरान उन्होंने AIMIM के विधायक अख्तरुल इमान पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को तो वन्देमातरम से भी परहेज है. ये लोग भारत ने रहते हैं पर इस देश की वंदना नहीं कर सकते हैं.