ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / BJP विधायक भागीरथी देवी को स्पीकर ने खेद जताने को कहा, जानिए.. सदन...

BJP विधायक भागीरथी देवी को स्पीकर ने खेद जताने को कहा, जानिए.. सदन में क्या हुआ

28-Jun-2022 11:39 AM

PATNA : बिहार विधान मंडल का मानसून सत्र हंगामेदार बना हुआ है। विधानसभा में आज भी विपक्ष ने अग्निपथ योजना के खिलाफ हंगामा जारी रखा लेकिन हंगामे के बीच विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बीजेपी विधायक की ही क्लास लगा दी। दरअसल, बीजेपी की महिला विधायक भागीरथी देवी जब सदन में आईं तो उस वक्त सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी जवाब दे रहे थे। आसन और मंत्री के बीच भागीरथी देवी गुजर गई, जिसके बाद स्पीकर ने उन्हें खेद जताने के लिए कहा।


इस दौरान विपक्ष लगातार व्हेल में खड़ा होकर हंगामा करता रहा। स्पीकर विजय कुमार सिन्हा लगातार विपक्षी सदस्यों को अपनी जगह पर जाने के लिए कहते रहे लेकिन विपक्ष अग्निपथ योजना को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव स्वीकार किए जाने और उस पर सदन में बहस की मांग कर रहा था। इस पर विजय कुमार सिन्हा ने हंगामा कर रहे विपक्षी विधायकों को कई दफे चेतावनी भी दी। आसन के ऊपर टिप्पणी को लेकर भी विपक्षी सदस्यों को स्पीकर ने स्पष्ट तौर पर कहा कि आसन के ऊपर आरोप लगाएंगे तो आपके ऊपर एक्शन भी लिया जा सकता है।


बता दें कि मानसून सत्र के पहले दिन से ही विपक्षी दलों के सदस्य अग्निपथ योजना को लेकर हंगामा कर रहे हैं। मंगलवार को भी जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि इस दौरान सदन की कार्यवाही चलती रही। सरकार की तरफ से मंत्री विजय कुमार सिन्हा सदस्यों के सवालों का जवाब दे रहे थे। इसी बीच विधायक भागीरथी देवी सदन में पहुंची और आसन और मंत्री के बीच से गुज गई, इसपर विधानसभा अध्यक्ष ने उनसे इसके लिए खेद जताने को कहा।