Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार बेगूसराय में बारात का ‘टशन’ पड़ा भारी: हथियार लहराने वाले 4 के खिलाफ FIR दर्ज, छापेमारी जारी VAISHALI: गोरौल नगर पंचायत कचरा डंपिंग जोन में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी समस्तीपुर पुलिस की बड़ी सफलता: हथियार और कारतूस के साथ तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार बिहार एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई: बिहार और यूपी में वांछित दो कुख्यात नक्सली को दो जिलों से दबोचा गोपालगंज: दहीभाता पुल लूटकांड का खुलासा, तीन नाबालिग समेत पांच आरोपी गिरफ्तार 22,771 सिपाही बहाली के लिए सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन जारी, CSBC ने दी यह चेतावनी मुशहरी में जन संवाद में फूटा जनाक्रोश: विधायक बेबी कुमारी ने दिया अल्टीमेटम, भ्रष्टाचार बंद करो वरना होगी कार्रवाई मुजफ्फरपुर: कल इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, मेंटेनेंस को लेकर विभाग ने जारी किया अलर्ट लाइव रिपोर्टिंग के दौरान पत्रकार पर मिसाइल हमला, बाल-बाल बची जान, देखिये वायरल वीडियो
06-Nov-2023 08:10 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र में नीतीश सरकार को तमाम मुद्दों पर घेरने के लिए बीजेपी विधानमंडल दल की आज बैठक होगी। इस बैठक में कई मुद्दों पर सरकार को घेरने पर रणनीति तैयार होगी। भाजपा मुख्य रूप से शिक्षक बहाली में धांधली, राज्य में बढ़ते अपराध ग्राफ, जातीय गणना रिपोर्ट में गड़बड़ी को लेकर अपनी रणनीति तैयार करेगी।
दरअसल, भाजपा विधानमंडल दल की बैठक आज शाम को होगी। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा के सरकारी आवास एक पोलो रोड में होने वाली है ,इस बैठक में सत्र के दौरान भाजपा द्वारा अपनाई जाने वाली विशेष रणनीति पर चर्चा होगी। पार्टी नेताओं के अनुसार इस बैठक में पार्टी सरकार को कई मोर्चे पर घेरने की कोशिश करेगी। इसी की रणनीति सोमवार की बैठक में तय होगी।
वहीं, इस बैठक को लेकर भाजपा के विधान पार्षद डॉ संजय मयूख ने कहा कि सोमवार से शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है। यह सत्र भले ही छोटा है लेकिन हम सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के लोग प्रदेश में बढ़े अपराध व भ्रष्टाचार के मसले पर सरकार को घेरेंगे। जातिगत सर्वे के कारण पिछड़ा व अतिपिछड़ा वर्ग को घाटा हुआ है। इसमें कुछ विशेष वर्गों को विशेष महत्ता दी गई है। सरकार तुष्टिकरण की नीति पर काम कर रही है। ऐसे में इस सरकार का पुरजोर विरोध होगा।
उधर,दूसरी तरफ विधानमंडल के विंटर सेशन को लेकर महागठबंधन विधायक दलों की बैठक आठ नवंबर को होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में यह बैठक विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में सदन की कार्यवाही समाप्त होने के बाद होगी। बैठक में मुख्यमंत्री सदस्यों के समक्ष अपनी बात रखेंगे और चलते सत्र को लेकर दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे।