ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम

Home / news / बिहार में BJP का सदस्यता अभियान शुरु, नित्यानंद राय ने दिया 14 लाख...

बिहार में BJP का सदस्यता अभियान शुरु, नित्यानंद राय ने दिया 14 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

07-Jul-2019 03:34 PM

By 9

PATNA: बीजेपी ने बिहार में पार्टी की ताकत बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी है. 6 जुलाई से शुरु हुआ यह कार्यक्रम 11 अगस्त तक चलेगा. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने इस दौरान 14 लाख नए सदस्यों को पार्टी जोड़ने का लक्ष्य दिया है. पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत से पहले वृक्षारोपण कार्यक्रम भी चलाया इस दौरान पार्टी के बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव और पार्टी अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पौधा लगाया. बिहार में मौजूदा समय में पार्टी के 56.5 लाख सदस्य हैं. प्रदेश अध्यक्ष नित्यानंद राय ने पार्टी नेताओं और संगठन को करीब 14 लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य दिया है. 6 जुलाई से 11 अगस्त के बीच चलने वाले इस अभियान को पार्टी ने 'संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2019' का नाम दिया है. सदस्यता अभियान की शुरुआत के दौरान सूबे के डिप्टी सीएम और बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी और मंगल पांडेय भी मौजूद थे. जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन के मौके पर शुरु हुए इस सदस्यता अभियान के दौरान बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव भी मौजूद थे. इस सदस्यता अभियान को लेकर पार्टी की तरफ से पिछले कई दिनों से तैयारी चल रही थी. पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर प्रेदश, जिला, और मंडल ईकाई के साथ-साथ शक्ति केंद्र और बूथ स्तर के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक भी हुई थी. पटना से नीरज कुमार की रिपोर्ट