अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
17-Oct-2020 06:52 PM
PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान को लेकर नामांकन भरने की तारीख शुक्रवार को खत्म हो गई. दूसरे चरण के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में बीजेपी के 30 बड़े नेताओं को जगह दी गई है. स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे ऊपर पीएम मोदी का नाम है.
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर भाजपा की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इसबार बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी और राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन को जगह दी गई है. आपको बता दें कि पहले चरण के बिहार विधानसभा चुनाव के लिए घोषित स्टार प्रचारकों की सूची से राजीव प्रताप रूड़ी और शाहनवाज़ हुसैन का नाम गायब था. जिसके बाद निराश रूडी ने कहा था कि "पार्टी ने उन्हें विधायक के स्तर का भी नहीं समझा."
राजीव प्रताप रूड़ी और शाहनवाज हुसैन,दोनों लंबे अर्से से बीजेपी के कद्दावर नेताओं में शुमार किये जाते हैं. लिहाजा इसबार 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में दोनों का नाम है.
