Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच PAN Card : इस दिन से बदल जाएगा PAN Card बनवाने का तरीका; जानिए क्या होगा बदलाव; आप भी करें अप्लाई राज्यसभा का MP बनते ही इतनी कम हो जाएगी नीतीश कुमार की सैलरी, जानिए CM पद से हटने के बाद किन -किन सुविधाओं में होगा बदलाव Patna LPG Crisis : पटना में LPG संकट पर DM का सख्त रुख, जारी किया 24×7 टोल फ्री नंबर; तीन शिफ्ट में कंट्रोल रूम से होगी निगरानी Bihar school : LPG सिलेंडर नहीं हैं तो क्या हुआ ? एग्जाम के बीच मिट्टी के चूल्हे पर स्कूल में ही 'चिकन' पकाने लगे मास्टर साहब, बाहर गेट पर लात मारते रहे स्टूडेंट रोहतास में भीषण डकैती: 9 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को बंधक बनाया, कैश और गहने लूटे BIHAR NEWS : बिहार में राजस्व वसूली पर सख्ती ! एक्शन में विजय सिन्हा, लखीसराय समेत इन जिलों के MDO से शोकॉज , क्यों कम हुई वसूली ? गुरुजी का ‘प्यार’ निकला धोखा! 7 साल तक छात्रा को बहलाया, शादी की बात आई तो बदल लिया रंग, अब केस दर्ज Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन
11-Nov-2019 01:56 PM
DELHI: महाराष्ट्र में सीएम की कुर्सी के लिए बीजेपी-शिवसेना के बीच फाइट के बाद दोनों की 30 सालों की दोस्ती का 'THE END' हो गया है. शिवसेना कोटे से मंत्री रहे अरविंद सावंत ने मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के बाद उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में नई सरकार बनने जा रही है. अरविंद सावंत ने कहा कि उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की इस्तीफा सौंप दिया है. शिवसेना अब एनडीए से अलग हो गई है. सावंत ने कहा कि बीजेपी ने भरोसे को ठेस पहुंचाई है, अब महाराष्ट्र में नई सरकार बनने जा रही है.
विरोधी विचारधारा के सवाल पर अरविंद सावंत ने कहा कि जब कश्मीर में महबूबा मुफ्ती और बिहार में नीतीश कुमार के साथ सरकार बनाई गई तो वहां कौन सी विचारधारा थी.
दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके सावंत ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी अध्यक्ष और शिवसेना प्रमुख के बीच 50-50 फॉर्मूला तय हुआ था, जिसमें सीएम पद भी शामिल था. लेकिन बीजेपी ने इस बात को नकारा जिससे ठाकरे परिवार को ठेस पहुंची. इससे हालात खराब हुए और हमारा गठबंधन नहीं रहा.