मुंगेर में चुनाव से पहले 1.72 किलो चांदी जब्त, फ्लाइंग स्क्वॉड टीम की बड़ी कार्रवाई मोतिहारी में चिकन पार्टी के बहाने युवक की हत्या, नेपाल से दो आरोपी गिरफ्तार मुंगेर में चुनाव से पहले अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, 15 निर्मित और 8 अर्धनिर्मित पिस्टल के साथ दो गिरफ्तार जमुई में हाई-वोल्टेज ड्रामा: 80 दिन से फरार पति प्रेमिका संग घर लौटा, पहली पत्नी ने थाने में दर्ज करायी शिकायत BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन में महिला के सिर में मारी गोली, शव को सड़क किनारे खेत में फेंका BIHAR NEWS : सुपौल में नदी में नहाते समय किशोरी की दर्दनाक मौत, मातम का माहौल Bihar Assembly Elections : मांझी का सीट हुआ लॉक,फाइनल कर वापस लौट रहे पटना ;जल्द जारी होगा कैंडिडेट का नाम Bihar Politics OTT Series: 'बिहार से हैं क्रोमोसोम में राजनीति हैं ...', जानिए बिहार की पॉलिटिक्स को समझने के लिए क्यों देखना चाहिए यह सीरीज; क्या है खास BIHAR ELECTION : 20 रुपए में एक रसगुल्ला तो पुड़ी-सब्जी के लिए 30 रुपए हुआ तय; चुनाव आयोग ने तय कर रखा है प्रत्याशियों के खर्च की दरें Diwali 2025: दूर कर लें कंफ्यूजन! 20 या 21 अक्टूबर कब है दीपावली? जानें शुभ मुहूर्त और पूजा का सही समय
06-Apr-2024 01:14 PM
By First Bihar
PATNA : महागठबंधन में अब मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की एंट्री हो चुकी है।सहनी की पार्टी वीआईपी को आरजेडी ने अपने कोटे से तीन सीटें देने का ऐलान किया है। इसके बाद अब सहनी चुनावी जनसभा में भी शिरकत करने जा रहे हैं और महागठबंधन के कैंडिडेट के लिए वोट अपील में सुर से सुर मिलाते नजर आएंगे। सहनी और तेजस्वी आज दोनों एक साथ एक मंच से जमुई में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले मुकेश सहनी से भाजपा को आड़े हाथों लिया है। सहनी से कहा है कि- पीएम मोदी की सरकार में किसी की बात सुनी नहीं जाती है।
दरअसल, जमुई में राजद की कैंडिडेट अर्चना रविदास के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित करने से पहले पटना से मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मुकेश सहनी ने कहा कि- आज तरफ बिहार में रोजगार की चर्चा है और इसका हक़ तेजस्वी यादव को जाता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि- आज से हम और हमारी पार्टी के लोग इंडी गठबंधन के नेता के लिए वोट मांगते हुए नजर आएंगे।
सहनी ने कहा कि- देश में अलग परिवर्तन की हवा चल रही है। एक तरफ पीएम मोदी की सरकार है जो किसी की सुनती ही नहीं है। उन्हें गरीब, दलित,शोषित, पिछड़ा, अति पिछड़ा के हक से कोई मतलब ही नहीं है। वो अब अपनी मनमर्जी से काम करते हैं। आज तरफ लोग परिवर्तन की बात कर रहे हैं और इस परिवर्तन में बिहार को हमारी पार्टी भी भागिदार बनेगी।
इसके साथ ही सहनी से कहा कि - आज देश के अंदर लोकतंत्र खत्म हो रहा है। देश के अंदर सीधा मुख्यमंत्री को ही जेल भेजा जा रहा है। हर किसी को परेशान किया जा रहा है। ये लोग तो हमारी पार्टी भी खत्म करने में लगे हुए थे। हमारी पार्टी का सिंबल बदल दिया गया। इतना ही नहीं देश के अंदर 927 राजनीतिक पार्टी को खत्म कर दिया गया।
उधर, एनडीए में विकास की बात को लेकर सहनी ने कहा कि - सिर्फ पांच किलों चावल देने से देश का विकास हो जाता है क्या? अब इसी को विकास बता रहे हैं तो फिर बात क्या है आप खुद समझ सकते हैं। मैं उनसे सवाल करना चाहता हूं कि दो करोड़ रोजगार के वादे का क्या हुआ ? ये वादे पूरे क्यों नहीं हुए। हम उनसे कई बार निषाद के आरक्षण की मांग किए उन्होंने इसको लेकर के दफे वादा भी किया। लेकिन, आज तक इसपर कुछ नहीं हुआ है।