ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / BJP सांसद रमेश बिधूड़ी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी, लोकसभा स्पीकर ने...

BJP सांसद रमेश बिधूड़ी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी, लोकसभा स्पीकर ने दिए जांच के आदेश

24-Sep-2023 11:22 AM

By First Bihar

DELHI: संसद के विशेष सत्र के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी द्वारा सदन में अमर्यादित टिप्पणी करने के मामले में बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है। बीजेपी सांसद द्वारा बसपा सांसद दानिश अली के खिलाफ असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने के मामले में स्पीकर ओम बिड़ला ने लोकसभा सचिवालय को विशेष निर्देश दिया है। स्पीकर ने लोकसभा सचिवालय को सारे एविडेंल कलेक्ट करने को कहा है।


दरअसल, लोकसभा में चंद्रयान 3 की सफलता पर बहस के दौरान बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी सदन में बोल रहे थे। इसी दौरान बसपा सांसद दानिश अली ने उन्हें बीच में टोक दिया था। जिसके बाद रमेश बिधूड़ी बिफर गए थे और दानिश अली के लिए अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया था। जिसको लेकर विपक्ष ने सदन में जमकर हंगामा किया था। जिस पर सदन के उपनेता राजनाथ सिंह ने बीच-बचाव किया था और बिधूड़ी की तरफ से खेद प्रकट किया था। जिसके बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ था।


इसको लेकर देशभर में सियासत गर्म हो गई थी। बसपा सांसद दानिश अली ने लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को चिट्टी लिखकर रमेश बिधूडी की सदस्यता रद्द करने की मांग की थी। बिधूड़ी के अमर्यादित बयान का विपक्ष के तमाम दल निंदा कर रहे हैं। कांग्रेस ने भी स्पीकर से मांग की है कि बिधूड़ी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पिछले दिनों लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने रमेश बिधूड़ी से बात की थी। स्पीकर ने नाराजगी जताते हुए रमेश बिधूडी को चेतावनी दी थी कि वे भाषा की मर्यादा का ध्यान रखें।


मामले के तूल पकड़ने के बाद बीजेपी सांसद के खिलाफ बड़े एक्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है। स्पीकर ओम बिरला ने लोकसभा सचिवालय को आदेश दिया है कि सदन की कार्यवाही के समय जब चंद्रयान-3 पर चर्चा हो रही थी, उस समय के सारे रिकॉर्ड कलेक्ट कर, उनके सामने पेश किए जाए। वहीं सदन के अन्य सदस्यों द्वारा दिए गए पत्र को भी इसमें शामिल करने को कहा गया है। सभी तथ्यों की जांच के बाद स्पीकर मामले को एथिक्स कमेटी को भेज सकते हैं। ऐसे में बीजेपी सांसद रमेश बिधूड़ी की मुश्किलें बढ़ने की संभावना है।