बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे
15-Oct-2022 05:00 PM
MUZAFFARPUR: उत्तरप्रदेश के सुल्तानपुर सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर के एक वकील ने परिवाद दायर किया है। अधिवक्ता सुशील सिंह का आरोप है कि मेनका गांधी ने उन्हें फोन कर नेतागिरी छोड़ने की सलाह दी थी। इसी बात को लेकर सुशील सिंह ने मेनका गांधी के विरुद्ध कोर्ट में आईपीसी की धारा 500,504,506 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। इस मामले पर अब 11 नवंबर को सुनवाई होगी।
दरअसल बीते दिनों एक बच्ची की मौत आवारा कुत्तों के नोचने से हो गयी थी। जिसके बाद नगर निकाय चुनाव की प्रत्याशी नीलम सिंह ने अपने घोषणा पत्र में आवारा पशुओं से मुजफ्फऱपुर शहर को मुक्त करने की घोषणा कर दी। कुछ आवारा कुत्तों को पकड़कर शहर से बाहर भी छोड़ गया लेकिन तभी किसी ने पशुओं को पकड़ने की तस्वीरें बीजेपी सांसद मेनका गांधी को भेज दिया।
बता दें कि मेनका गांधी आवारा पशुओं के हित में एक संस्था चलाती है। जब इस बात की जानकारी मेनका गांधी को हुई तब उन्होंने मुजफ्फरपुर के महिला प्रत्याशी के पति को फोन लगा दिया। इस दौरान मेनिका गांधी ने घोषणापत्र बदलने की बात कही। यहां तक कि मेनका ने नेतागिरी छोड़ने की सलाह उन्हें दी।