Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
26-Dec-2023 02:00 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां बीजेपी सांसद अजय निषाद के एक रिश्तेदार के घर के बाहर जोरदार धमाका हुआ है। धमाके के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक पुरानी रंजिश में घर के बाहर सुतली बम फेंककर दहशत फैलाने की कोशिश की गई है।
दरअसल, काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के पंखा टोली स्थित एकलव्य पथ में उसे समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने एक घर के सामने सुतली बम फोड़ा। अचानक धमाके की आवाज के बाद पूरे इलाके में लोग खौफजदा हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद आनन फानन में मौके पर पहुंची काजीमोहम्मदपुर थाना की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जिस घर के आगे यह घटना घटी है वह मुजफ्फरपुर से बीजेपी सांसद अजय निषाद के रिश्तेदार का घर है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मोहल्ला में हो रहे नाला निर्माण के समय उक्त घर के चार दिवारी से सटा हुआ नाला बनाया जा रहा था, जिसका विरोध घर वालों ने किया था। सांसद के रिश्तेदार घर की बाउंड्री से अलग हटकार नाला निर्माण की बात कह रहे थे ताकि घर की बाउंड्री सुरक्षित रहे। इसी बात को लेकर नाला निर्माण कर रहे ठेकेदार और कुछ स्थानियों के बीच कहा सुनी हो गई और इसी को लेकर सुतली बम फोड़ा गया है।
घटनास्थल पर किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। घटना सांसद के रिश्तेदार के घर के बाहर की है ऐसे में पुलिस अलर्ट हो गई है और छानबीन कर रही है। पूरे मामले में एसएसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के साथ घटनास्थल पर पुलिस की टीम के साथ अन्य जांच दल को भेज दिया गया है। किसी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई है। सभी बिंदुओं पर पुलिस की टीम जांच कर रही है।