रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
28-Jun-2021 08:21 AM
PATNA : BJP सांसद के खाते से एक लाख रुपये उड़ाने वाले दो शातिर पटना से गिरफ्तार किए गए। मामला बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज के बैंक अकाउंट से एक लाख रुपये उड़ाने से जुड़ा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए कंकड़बाग और गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़ा है।
भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज के खाते से एक लाख रुपए उड़ाने वाले दो शातिरों को पटना में गिरफ्तार किया गया। दिल्ली पुलिस ने कंकड़बाग और गर्दनीबाग थाना क्षेत्र से दो आरोपियों को पकड़ा। दिल्ली पुलिस कंकड़बाग से निहाल सिन्हा और गर्दनीबाग से दिनेश राय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई।
पुलिस ने बताया कि छह महीने पहले सांसद के खाते से एक लाख रुपए की निकासी कर ली गई थी। इस संबंध में संसद मार्ग थाने में केस दर्ज कराया गया था। पुलिस की मानें तो दिनेश राय साइबर गिरोह का सरगना है और निहाल कंकड़बाग का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ पटना में कहीं कोई मामला दर्ज नहीं है। दिल्ली पुलिस की छानबीन में पता चला कि इस अपराध में दिनेश राय शामिल है और पैसे निहाल सिन्हा के खाते में ट्रांसफर हुए हैं।
जब दोनों का लोकेशन पटना मिला तब दिल्ली पुलिस पटना पुलिस से संपर्क की और छापेमारी की। निहाल के खाते में कई दफे पैसे आए हैं। शुरुआती जांच में यह पता चला कि पिछले छह महीने में निहाल के खाते में तीन लाख रुपए आए थे। निहाल ने पुलिस से कहा कि सर मुझसे गलती हो गयी, मुझे बचा लीजिए।कंकड़बाग थाने में पूछताछ हुई तो निहाल ने बताया कि उसने अपना अपने अकाउंट का डिटेल दिनेश को दिया था और एटीएम भी उसी के ही पास था। हर ट्रांजेक्शन पर उसे कुछ हजार रुपए दिए जाते थे।