ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / BJP सांसद के गैस एजेंसी में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, पिस्टल...

BJP सांसद के गैस एजेंसी में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट, पिस्टल के बट से कर्मी को मारकर किया घायल

17-Jan-2020 12:05 PM

VAISHALI: बिहार में अपराध की घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं. आए दिन अपराधी हत्या, लूट की घटनाओं को बेखौफ होकर अंजाम देते हैं. ताजा मामला हाजीपुर का है, जहां बीजेपी सांसद के गैस एजेंसी में लूट हुई है.


बीजेपी सांसद अजय निषाद के गैस एजेंसी में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट हुई है. अपराधियों ने गैस एजेंसी के कर्मी से 55 हजार रुपये की लूट की है. बाइक सवार तीन अपराधियों ने एजेंसी कर्मी से रुपये लूटे और मौके से फरार हो गये. घटना सदर थाना क्षेत्र के दीघी के पास की है.


बताया जा रहा है कि तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की इस घटना को अंजाम दिया है. वहीं इसका विरोध करने पर अपराधियों ने एक कर्मी को पिस्टल के बट से मारकर घायल कर दिया. फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.