LPG raid news : LPG की कालाबाजारी का भंडाफोड़, घर में छिपाकर रखे 10 गैस सिलेंडर जब्त; दो हिरासत में Bihar Missing Case: शॉपिंग करने गई मां-बेटा गायब, पांच दिन बाद भी कोई सुराग नहीं, पति ने अपहरण का लगाया आरोप LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! LPG को लेकर पटना में पहला FIR: गैस डिलीवरी ब्वाय के खिलाफ थाने में केस दर्ज, गड़बड़ी करने वाले हो जाएं सावधान! दहेज की बलि चढ़ी मासूम... एलईडी टीवी और मिक्सर की मांग ने ली नवविवाहिता की जान; गला दबाकर हत्या का आरोप RRB Exam : हाथ बना नकल की कॉपी, गेट से भी निकल गया; यूपी में ऐसे धरा गया बिहार का शातिर परीक्षार्थी वाह रे बिहार पुलिस: थाने से चोरी हो गए हथियार और गोली, एक ही थाने में दूसरी बार आर्म्स की चोरी 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज 'सरकार कहीं फिर से बर्तन न पिटवाने लगे', LPG सिलेंडर की किल्लत पर मुकेश सहनी का तंज बिहार के इस एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए फिर शुरू होगी एयर इंडिया की उड़ान, जानिए.. नया शेड्यूल
27-Oct-2023 08:14 AM
By First Bihar
SARAN : भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। इतना ही नहीं भाजपा सांसद के आलावा 17 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई गई है। वहीं बीजेपी सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि- जनहित और सनातनी कार्य करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है।
दरअसल, महाराजगंज के भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल समेत 17 नामजद व अन्य अज्ञात के खिलाफ छपरा के बनियापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। विसर्जन जुलूस में बिना लाइसेंस के इस्तेमाल किये गए जब्त डीजे, लाउडस्पीकर और ट्रैक्टर को जबरन थाने से ले भागने वालों का नेतृत्व करने के आरोप में सांसद को नामजद किया गया है।
वहीं, इस प्राथमिकी में कहा गया है कि- बनियापुर थाना क्षेत्र में दुर्गापूजा के विभिन्न जुलूस में बिना अनुमति डीजे, लाउडस्पीकर और ट्रैक्टर का इस्तेमाल गैर कानूनी है। पुलिस ने जब कार्रवाई की और थाने में डीजे लगे दो ट्रैक्टर को जब्त कर रखा तभी सांसद कई लोगों के साथ थाने के बाहर पहुंचे। लोगों के झुंड का नेतृत्व कर रहे सांसद ने थाने में लोगों को भेज कर जब्त ट्रैक्टर को बाहर निकलवा दिया। इस दौरान अफसर और पुलिस बल से बकझक भी की गई।
इसके साथ ही इस मामले में एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने बताया कि इससे जुड़ा सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास उपलब्ध है। सांसद गाड़ी में बैठे रहे और अन्य लोग थाने में घुस गए और बलपूर्वक सामान ले गए। अब इसी को लेकर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। इसके अलावा 17 अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज करवाया गया है।
उधर, इस मामले में बीजेपी सांसद सिग्रीवाल ने कहा कि जनहित और सनातनी कार्य करने वाले लोगों को परेशान किया जा रहा है। सरकार के इशारे पर यह कारवाई की गई है। साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। जनता हमेशा साथ है और अन्याय का भी जवाब वही देगी।