ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / BJP सांसद छेदी पासवान को JDU विधायक का जवाब: उनके दिमाग की नस...

BJP सांसद छेदी पासवान को JDU विधायक का जवाब: उनके दिमाग की नस खिसक गयी है, जदयू के बिना बीजेपी भी खिसक जायेगी

09-Feb-2022 09:09 PM

BHAGALPUR: दो दिन पहले बीजेपी के सांसद छेदी पासवान ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला था. सांसद छेदी पासवान ने कहा था कि नीतीश कुमार सत्ता में बने रहने के लिए दाउद इब्राहिम से भी हाथ मिला सकते हैं. आज जेडीयू के विधायक ने छेदी पासवान पर जवाबी हमला बोला. जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने छेदी पासवान को जवाब देते हुए कहा-छेदी पासवान के दिमाग की नस खिसक गई है. उन्हें मालूम नहीं है कि जदयू ने साथ छोड़ा तो बीजेपी भी खिसक जायेगी.


बीजेपी को जवाब

छेदी पासवान के बहाने जेडीयू विधायक ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि बीजेपी को अपने सांसद को काबू में रखना चाहिये. वैसे भी बिहार में जदयू . के बिना BJP कुछ नहीं कर सकती है. जेडीयू का साथ छूटा तो बिहार में बीजेपी का हाल कांग्रेस जैसा हो जायेगा. जिस तरह से कांग्रेस खिसक गई, ठीक उसी तरह भाजपा भी खिसक जाएगी. विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार को साथ लेकर चलना भाजपा की मजबूरी है.


नीतीश को हर पार्टी से निमंत्रण

जेडीयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि नीतीश कुमार को हर कोई आमंत्रण दे रहा है. हर पार्टी उन्हें बिहार का नेता बनाने को तैयार है. उनको कांग्रेस, राजद सहित कई पार्टियों से बार-बार ऑफर मिल रहे हैं. लेकिन फिलहाल जेडीयू ने बीजेपी के साथ गठबंधन कर रखा है. ये गठबंधन मजबूत है और यह अगले विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा. गोपाल मंडल ने कहा कि बीजेपी को समझ लेना चाहिये कि बयानबाजी करने से नीतीश कुमार दबाव में आने वाले नेता नहीं हैं. वह बीजेपी से गठबंधन तोड़ सकते हैं पर वह दबाव में नहीं आएंगे.


बीजेपी ने साजिश रची

गोपाल मंडल ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने ही साजिश रची थी. भाजपा ने ही जदयू के खिलाफ चिराग पासवान को खड़ा किया था. भाजपा की मंशा है कि बिहार में उनका मुख्यमंत्री बने लेकिन ये मंशा पूरी होने वाली नहीं है. फिलहाल जेडीयू गठबंधन के अंदर है और बिहार में गठबंधन ठीक है.