ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना बिहार की शिक्षा व्यवस्था में जल्द होने जा रहा बड़ा बदलाव, 80 हजार सरकारी स्कूलों में इस महीने से लागू होगी शैक्षणिक सुधार योजना

Home / news / BJP सांसद वरुण गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी इसकी जानकारी

BJP सांसद वरुण गांधी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी इसकी जानकारी

09-Jan-2022 05:36 PM

DESK: उत्तर प्रदेश में BJP के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वरुण ने रविवार को सोशल मीडिया के जरिए यह जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि पिछले तीन दिनों से पीलीभीत में हूं। कोरोना के काफी लक्षण उभरने के बीच मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है।


कोरोना की तीसरी लहर और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग से मांग करते हुए वरुण गांधी ने लिखा कि अब हम तीसरी लहर और चुनाव प्रचार के बीच में है। चुनाव आयोग को उम्मीदवारों और राजनीतिक कार्यकतार्ओं को भी एहतियातन डोज देनी चाहिए।


गौरतलब है कि शनिवार को चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। उत्तर प्रदेश , उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने कई निर्देश भी जारी किए हैं। 


देश में कोरोना के खतरे को लेकर चुनाव आयोग ने 15 जनवरी तक जनसभा, रोड शो, पदयात्रा और नुक्कड़ सभा जैसे चुनावी कार्यक्रमों पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। इसके साथ ही कई तरह की पाबंदियां भी लगाई है। साथ ही सावधानी बरतने के लिए कई दिशा निर्देश भी जारी किए है। चुनाव आयोग ने साफ तौर पर कहा है कि कोविड गाइडलाइन का का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।