सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर
21-Jun-2023 08:51 AM
By First Bihar
PATNA : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का बिहार दौरा रद्द कर दिया गया है। 24 जून को बिहार नहीं आ रहे हैं। इस बात की जानकारी बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और बिहार प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने दी है। हालांकि, इसके अगामन की अगली तारीख तो नहीं बताया गया है लेकिन अनुमानित समय बता दिया गया है।
बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि,पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 24 जून को झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन करने वाले थे, लेकिन अब यह कार्यक्रम पोस्टपोंड कर दिया गया है। इसके कार्यक्रम की अगली तारीख जल्द ही बताया जाएगा। वहीं, बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े ने बताया कि- नड्डा जी का कार्यक्रम पोस्टपोंड हुआ है, उनको किसी दसूरे राज्यों में जाने की जरूरत पड़ रही है। तो वहां से लौटने के बाद अगले सप्ताह वो बिहार आएंगे।
इसके आलावा गृह मंत्री अमित शाह 29 जून को मुंगेर आएंगे और कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित करेंगे। इन दोनों नेताओं का लोकसभा प्रवास कार्यक्रम को लेकर दोनों नेताओं का आगमन हो रहा है। वैसे भी जून महीने में भाजपा की बेहद अधिक सक्रियता दिखने वाली है। बीजेपी के तमाम सांसद, विधायक, विधान पार्षदों को निर्देश दिया गया है कि वो 20 से 30 जून के बीच अपने-अपने क्षेत्र के एक बूथ पर कार्यकर्ताओं के साथ जाएंगे और स्थानीय लोगों को नरेंद्र मोदी सरकार की नौ साल की उपलब्धियों को गिनाएंगे।
इधर, 23 जून को पटना में विपक्ष की बड़ी बैठक होने जा रही है। इस बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी समेत ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, अरविंद केजरीवाल व विपक्षी दलों के शीर्ष के अन्य कई कद्दावर नेता शामिल होने जा रहे हैं। इसके बाद अमित शाह और नड्डा का बिहार दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है।