ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट

Home / news / BJP प्रदेश कोर कमिटी की बैठक आज, CAA पर जनसंपर्क अभियान की भी...

BJP प्रदेश कोर कमिटी की बैठक आज, CAA पर जनसंपर्क अभियान की भी होगी शुरुआत

05-Jan-2020 08:43 AM

PATNA : बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी लगातार तैयारियों में जुटी हुई है। इसी कड़ी में आज बीजेपी के प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी। प्रदेश कार्यालय में रविवार की शाम प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होनी है। इस बैठक में प्रदेश का शीर्ष नेतृत्व कई मुद्दों पर चर्चा करेगा। 


इसके साथ ही CAA पर बीजेपी का राष्ट्रव्यापी जागरूकता अभियान आज से शुरू हो रहा है। बिहार में पार्टी के तमाम बड़े नेता आज इस अभियान की शुरुआत करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल बेतिया में जनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे। उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पटना में इस अभियान में शामिल होंगे जबकि दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। बीजेपी की कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज गाजियाबाद में जागरूकता अभियान में शामिल होंगे। 


बीजेपी का मकसद CAA मुद्दे पर देश भर में विरोधियों की तरफ से फैलाए जा रहे हैं भ्रम को दूर करना है। CAA के खिलाफ प्रदर्शन और गुस्से को कम करने के मकसद से बीजेपी राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता अभियान की शुरुआत करने वाली है।