ब्रेकिंग न्यूज़

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर चिराग पासवान की प्रतिक्रिया, कहा..बिना आधार नहीं होती कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर बेऊर जेल से PMCH लाए गए पप्पू यादव, निजी सचिव ने कहा..वार्ड में शिफ्ट करने के बजाय आधे घंटे तक कॉरिडोर में रखा गया बिहार में सरकारी मास्टर को सिर मुंडवाकर पूरे बाजार में घुमाया, छात्रा से रेप की कोशिश में गिरफ्तार बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, 3 की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश

BJP प्रदेश अध्यक्ष के सामने मंत्री विजय सिन्हा का विरोध, लखीसराय पहुंचे संजय जायसवाल के सामने कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

BJP प्रदेश अध्यक्ष के सामने मंत्री विजय सिन्हा का विरोध, लखीसराय पहुंचे संजय जायसवाल के सामने कार्यकर्ताओं ने की नारेबाजी

28-Feb-2020 03:31 PM

PATNA : बीजेपी कोटे से बिहार सरकार में मंत्री और लखीसराय के विधायक विजय सिन्हा के विरोध में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बिगुल फूंक दिया है। लखीसराय दौरे पर पहुंचे प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के सामने बीजेपी कार्यकर्ताओं ने मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉ संजय जयसवाल का स्वागत कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं ने खुलेआम नारा लगाया 'बीजेपी से बैर नहीं, सिन्हा तेरी खैर नहीं'।


मंत्री विजय सिन्हा के खिलाफ कार्यकर्ताओं में नाराजगी को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने उनकी जमकर क्लास लगाई है। जिला कोर कमेटी की बैठक में मौजूद मंत्री के रिश्तेदारों को भी बैठक से बाहर कर दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने विजय सिन्हा को यह बता डाला कि कार्यकर्ताओं की नाराजगी उन्हें भारी पड़ सकती है।


जैसे ही प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल की गाड़ी कोर कमिटी की बैठक में पहुंची । कार्यकर्ताओं के अध्यक्ष की गाड़ी को घेर कर मत्री विजय सिन्हा के खिलाफ शिकायत की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विजय सिन्हा के खिलाफ जम कर नारेबाजी की।