Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
06-May-2024 07:38 PM
By First Bihar
PATNA: विकासशील इंसान पार्टी के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि 2014 में अच्छे दिन दिखाने का सपना दिखाकर सत्ता में आए, लेकिन आज महंगाई और बेरोजगारी से दुर्दिन ला दिए। आज हरेक आदमी परेशान है।
सारण और सीवान में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। उन्होंने कहा कि आज हमलोग दवाई, कमाई की बात कर रहे, लेकिन ये लोग हिंदू -मुस्लिम, मंदिर - मस्जिद को बात कर रहे हैं।
मुकेश सहनी ने कहा कि एक अच्छी सरकार गरीबों की सोचती है लेकिन भाजपा की सरकार अडानी और अंबानी के कल्याण के लिए सोचती है। उन्होंने कहा कि आज लोग चांद पर घर बनाने की बात कर रहे हैं, लेकिन आज हमारे समाज के लोगों के पास जमीन पर रहने को घर नहीं है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि प्रधानमंत्री से मेरी कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं। वे हमारे भी प्रधानमंत्री हैं। विपक्ष के नाते मेरा कर्तव्य है कि उनके किए गए वादों को याद दिलाऊं।
पूर्व मंत्री सहनी ने महागठबंधन के प्रत्याशियों को विजई बनाने की अपील करते हुए कहा कि गरीबों की सरकार बनाने से ही गरीबों का कल्याण हो सकता है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार इंडिया गठबंधन की केंद्र में सरकार बनना तय है।