ब्रेकिंग न्यूज़

INDIA POST GDS 2026: 10वीं पास युवाओं के लिए बड़ा मौका, 28,686 पदों पर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना Bihar Crime News: चर्चित मर्डर केस में CPI (ML) नेता जितेंद्र पासवान को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने लगाया इतना जुर्माना राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता की नई पहल: ‘पत्थर पर लकीर’ लक्ष्य के साथ आगे बढ़ा बिहार BIHAR NEWS: बिहार की बेटी ने किया कमाल: BSF में चयनित होकर बदली सामाजिक सोंच, 3 पीढ़ियों तक नहीं थी सरकारी नौकरी Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Bihar Crime News: मधुबनी में अबतक की सबसे बड़ी डकैती, पूर्व प्रिंसिपल के घर से दो करोड़ से अधिक की संपत्ति लूट ले गए बदमाश Patna Traffic: पटना में 15 फरवरी को बदला रहेगा ट्रैफिक रूट, बेली रोड व इन इलाकों में होगा ट्रैफिक डायवर्जन, निकलने से पहले पढ़ लें... ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल ‘पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए.. जिसको कहना है कह दीजिए’, BDO पर 18 परसेंट कमीशन मांगने का आरोप; वीडियो वायरल

विधानसभा में बोले नीतीश..प्रचार-प्रसार करने में बीजेपी एक्सपर्ट है..समाज में झंझट पैदा करना ही BJP का काम है

विधानसभा में बोले नीतीश..प्रचार-प्रसार करने में बीजेपी एक्सपर्ट है..समाज में झंझट पैदा करना ही BJP का काम है

24-Aug-2022 04:49 PM

PATNA: एनडीए से टूट के बाद बिहार में महागठबंधन की नई सरकार बनी हैं। महागठबंधन के गठन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार विधानसभा में विश्वास मत पेश करेंगे। सदन के अंदर भाजपा और जदयू का शक्ति परीक्षण होना है। इसके लिए विधानसभा की विशेष बैठक बुलाई गई है। बीजेपी के आरोपों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि सब जगह दिल्ली का प्रचार हो रहा है। बीजेपी प्रचार प्रसार के लिए एक्सपर्ट है। जो अंड बंद बोलेगा उसी को केंद्र में जगह मिलेगा। 


सदन को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार जैसे गरीब राज्य में हर घर नल का जल योजना शुरू हुआ। केंद्र सरकार के चलते यहां पर सड़क नहीं है। ग्रामीण इलाकों में सड़क बनाने का निर्णय अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने लिया। उस वक्त हम अटल जी की सरकार में शामिल थे। अटल जी की सरकार ने तय किया कि गांव तक सड़क बनाएंगे। यह कोई आज की सरकार की योजना नहीं है। अटल जी, आडवाणी जी और मुरली मनोहर जोशी जी मेरी बात मानते थे। 


बीजेपी प्रचार प्रसार के लिए एक्सपर्ट है। जो अंड बंद बोलेगा उसी को केंद्र में जगह मिलेगा। ऊपर से कहा गया होगा इसलिए बीजेपी विधायक सदन से भाग रहे हैं। अब हमलोगों का संकल्प है कि मिलकर हम काम करेंगे। देशभर के विभिन्न दलों के लोगों ने फोन किया कि ठिक किए बीजेपी से अलग होकर। अब एक साथ विपक्षी पार्टियां दिखेगी। केंद्र सरकार काम कम प्रचार ज्यादा कर रही है। बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि आजादी के लड़ाई में कहां थे। अंत में ये लोग बापू को भी खत्म करेंगे। समाज में टकराव और हिन्दू मुस्लिम को लड़ाने का काम बीजेपी करती है। इन लोगों का काम सिर्फ और सिर्फ समाज में झंझट पैदा करना है।