बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान बिहार में दर्दनाक हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत, रेल ट्रैक पार करने के दौरान गई जान 'स्कूल-कॉलेज और दफ्तरों के लिए तय किए 5 नियम; 4 दिन का होगा सप्ताह ...!', तेल संकट के बाद PM ने लिया बड़ा फैसला; जानिए क्या -क्या बदल गया 8 साल से इश्क का झांसा देकर SHO ने छात्रा के साथ किया यह काम, शादी पर आई बात तो कर दिया बड़ा कांड; जानिए क्या है पूरी कहानी BIHAR NEWS : नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले पूर्व विधायक सतीश कुमार का निधन, निशांत कुमार ने दी श्रद्धांजलि Bihar News: एक रात में घर हो गया साफ: चोरों ने उड़ाए साढ़े तीन लाख कैश और सोने के जेवर Bihar News: CO भ्रम में न रहें...आज भी है और कल भी NDA की सरकार रहेगी, भड़के विजय सिन्हा ने हड़तालियों को हड़काया - मुक्ति नहीं मिलने वाली है.... Bihar crime news : 7 वर्षीय ऋषिकेश हत्याकांड का खुलासा, मां से एकतरफा प्यार में पागल पड़ोसी ने की निर्मम हत्या Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी
27-May-2023 07:00 PM
By First Bihar
MOTIHARI: जेल से छूटने के बाद बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन लगातार बीजेपी पर हमलावर हैं। आए दिन बीजेपी और पार्टी के नेताओं पर बरसते रहते हैं। इस बार भी उन्होंने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है। यह हमला मोतिहारी में आनंद मोहन ने बोला है। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि बड़ी पार्टी का शीर्ष नेता यदि 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर जाए तो ऐसे नेता को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए।
मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद आनंद मोहन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि एक पार्टी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करती है। यह कहती है हमारे सैकड़ों सांसद और हजारों विधायक है। लेकिन हम कहते हैं कि ये सब हमारे ठेंगे पर है। बता दें कि जब से आनंद मोहन जेल से छूटे हैं तब से बीजेपी के कई नेता हमलावर है।
बीजेपी लगातार आनंद मोहन की रिहाई का विरोध करती आ रही है। आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बीजेपी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लगातार सवाल कर रहे हैं। बता दें कि नियमों को बदलकर आनंद मोहन की रिहाई करायी गयी थी। कानून में हुई इस बदलाव को लेकर बीजेपी लगातार बिहार सरकार के इस फैसले पर भी सवाल उठा रही हैं। बीजेपी के कई शीर्ष नेता लगातार सरकार को घेरने में लगी है। सरकार के इस कदम को गलत बता रहे हैं।
बीजेपी नेताओं के सवाल उठाएं जाने से आनंद मोहन आहत हैं। उन्होंने मोतिहारी की जनसभा से बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि बड़ी पार्टी का शीर्ष नेता अगर 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर जाए, तो ऐसे नेताओं को चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। वही आनंद मोहन के समर्थकों का कहना है कि हमारे नेता की रिहाई से विरोधियों के पेट में दर्द हो रहा है। बता दें कि मोतिहारी में आयोजित एक जनसभा को पूर्व सांसद आनंद मोहन ने संबोधित किया और बीजेपी पर जमकर हमला बोला। इस मौके पर उनकी पत्नी लवली आनंद, बेटे चेतन आनंद भी मौजूद थे। मोतिहारी में उनके समर्थकों ने अपने नेता आनंद मोहन का जोरदार स्वागत किया।
आनंद मोहन ने विरोधियों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम जिससे दोस्ती करते हैं तो दिल उड़ेल कर गले लगा कर करते है और जिससे दुश्मनी करते हैं उससे ताल ठोक कर करते हैं। बता दें कि जेल से 27 अप्रैल को रिहा होने के बाद आनंद मोहन पहली बार पूर्वी चंपारण के मोतिहारी पहुंचे हैं। उनके साथ उनकी पत्नी लवली आनंद,ज्येष्ठ पुत्र व शिवहर विधायक चेतन आनंद और छोटे पुत्र अंशुमन आनंद भी साथ थे। आनंद मोहन का जिला में प्रवेश के बाद जगह-जगह स्वागत किया गया।
जिला मुख्यालय मोतिहारी पहुंचने के बाद आनंद मोहन ने गांधी स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की उनके साथ फ्रंड्स ऑफ़ आनन्द के नेता सुभाष सिंह , राजद नेता मणि श्रीवास्तव व अन्य लोग मौजूद थे । उसके बाद आनंद मोहन का काफिला शिवहर लोकसभा छेत्र के पताही में पहुंचे। जहाँ पताही हाईस्कूल के मैदान में आयोजित सभा में पहुंचे। जहां आनंद मोहन का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के आयोजक सुभाष सिंह ने सोने का मुकुट पहना कर आनंद मोहन का स्वागत किया ।
यह कार्यक्रम शाम से लेकर देर रात्रि तक चलता रहा। लोगों को संबोधित करते हुए आनंद मोहन 16 वर्ष बाद एकबार फिर खूब दहाड़ें। बिना नाम लिए गृहमंत्री अमित शाह और बसपा सुप्रीमों पर आनंद मोहन जमकर बरसे। वहीं प्रेस मीडिया को भी नसीहत दी। जेल से रिहा होने के मामले पर सवाल उठाने वालों को आनंद मोहन ने खूब खरी खोटी सुनाई और विरोधियों को खुले मंच से चैलेंज देते हुए कहा कि जो डर गया,समझो वह मर गया।लेकिन उनलोगों ने बहुत गलत नंबर डायल कर दिया है।जिसका जबाब आगामी 23 नवंबर को मिलेगा।जिस दिन पटना को पाट देंगे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आनंद मोहन ने कहा कि लालू यादव से हम लड़े। हम वो लोग हैं जिससे हम लड़ते हैं तो ताल ठोककर लड़ते हैं और किसी से गले मिलते हैं तो हृदय उड़ेल के मिलते हैं। लालू यादव से आपके सवाल पर कहा कि उन्होंने तो माफी दे दी। लेकिन तुम माफ नहीं कर पाए। क्यों माफ नहीं किए। सवाल तो पूछूंगा। लेकिन इतिहास माफ नहीं करेगा ।आनंद मोहन किसी से डरने वाला नहीं है। आनंद मोहन वह शख्स है। यो तो लोग उससे नफरत करते हैं।या दिलोजान से प्यार करते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे सैकड़ों एमपी हैं। हमारे हजारो विधायक हैं और करोड़ों कैडर की दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। लेकिन आप हमारे ठेंगा पर हैं।
दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी का दावा करने वाली पार्टी का शीर्ष नेता 16 साल से जेल में बंद व्यक्ति से डर जाए।उसे चुल्लू भर पानी में डूब मरना चाहिए। आनन्द मोहन ने खुले मंच से कहा कि नीतीश कुमार धन्यवाद के पात्र हैं जिन्होंने आनन्द मोहन के लिये बादनामिया झेली हैं। आनन्द मोहन ने उन लोगो को चैलेंज करते हुए कहा जो लोग उन्हें दलित विरोधी बताते है वे हमारे पुराने संसदीय छेत्र में जाकर ढूंढे की हम कब दलित विरोधी थे । पताही में कार्यक्रम का आयोजन फ्रेंड्स ऑफ आनंद के बैनर तले आयोजित किया गया था।जिसे शिवहर विधायक चेतन आनंद,एमएलसी महेश्वर सिंह,पूर्व मंत्री दशई चौधरी,पूर्व सांसद लवली आनंद,पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण यादव और फ्रेंड्स ऑफ आनंद के सुभाष सिंह सहित कई लोगों ने संबोधित किया।