पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर
08-Feb-2022 12:00 PM
PATNA : बिहार को विशेष दर्जे की मांग पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के अंदर चल रही खींचतान और तेज होती जा रह है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. संजय जायसवाल के बयान के बाद जेडीयू की तरफ से अब जवाब दिया जा रहा है. जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार के बाद अब जेडीयू एमएलसी खालिद अनवर ने बीजेपी पर बड़ा हमला बोला है.
खालिद अनवर ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को उनकी काम की वजह से चुना है. हम पर किसी पार्टी ने एहसान नहीं किया है. खालिद अनवर ने कहा कि जो बीजेपी के नेता बयानबाजी कर रहे हैं उनकी कुछ भी हैसियत नहीं है. नीतीश कुमार खुद से कुर्सी पर नहीं बैठे हैं. प्रधानमंत्री ने कई बार नीतीश कुमार को कन्वींस किया कि आप मुख्यमंत्री बनिये तब वह मुख्यमंत्री बनने के लिए राजी हुए हैं. प्रधानमंत्री ने तीन-तीन बार कॉल किया नीतीश कुमार को.
खालिद अनवर ने बीजेपी नेताओं की बयानबाजी पर कहा कि जिनको जो बोलना है बोले. जो आरोप लगाना है लगाइए और बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले. बिहार के विशेष राज्य के दर्जे की मांग हम हमेशा करते रहेंगे.
वहीं कांग्रेस के इस बयान पर कि बीजेपी-जेडीयू के बीच कलह से बिहार में राजनीतिक अस्थिरता पैदा हो रही है इससे बिहार में कभी भी सरकार गिर सकती है. इस पर खालिद अनवर ने कहा कि भाजपा के साथ हमारे बहुत मतभेद है, लेकिन हमने एलाइंस इसलिए किया है कि बिहार की तरक्की हो सके. जिस दिन बिहार की तरक्की के लिए हमें लगेगा कि कोई रोड़ा बन रहा है तो हम लोग तय कर लेंगे कि हमें क्या करना है.