ब्रेकिंग न्यूज़

LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर

Home / news / BJP पर भड़के बिहार सरकार के मंत्री, कहा - उनका काम जुमलों का...

BJP पर भड़के बिहार सरकार के मंत्री, कहा - उनका काम जुमलों का पाठ करना

22-Oct-2022 02:20 PM

By MUKESH

GOPALGANJ: बिहार में आगामी कुछ दिनों में दो विधानसभा मोकामा और गोपालगंज सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा अब अंतिम कुछ दिनों में जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान सत्त्तापक्ष हो या विपक्ष कोई भी एक भी मौका चूकना नहीं चाहती है। इसी कड़ी में अब राजद के स्टार प्रचारक और बिहार सरकार के मंत्री ने मोदी सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला बोला है। 


बिहार सरकार के भूमि व राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि भाजपा के नेता बस बड़बोलेपन में विश्वाश करते है। उनका काम ही जुमलों का पाठ करना है। लेकिन, अब बिहार की जनता समझदार हो गई है और अब बिहार की जनता बरगलाने वाली नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ का बोलते रहते हैं कि उन्होंने ये किया वो किया जबकि हकीकत क्या है कि वो लोग यदि अपनी गिरेबान में झांक कर देखेंगे तो मालूम चल जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी  विधानसभा उपचुनाव में उनलोगों को यह मालूम चल जाएगा कि देश में प्रजातंत्र बचेगा या खत्म होगा। यह महागठबंधन जनता के मन मिजाज को देखकर बना है और बिहार की जनता हमारे साथ है। हम दोनों सीटों पर बहुमत हासिल करने वाले हैं। 


वहीं, इसके आलावा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामला में दोषी राजद नेता और पूर्व  विधायक किरण राय को कोर्ट के तरफ से सशर्त मिली जमानत को लेकर भी उन्होंने कहा कि वो उचित था वही निर्णय लिया गया, हमलोग कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते है। गौरतलब हो कि, राजद के पूर्व विधायक पर  आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामला में जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में गोपालगंज में लोकसभा का चुनाव था। उसी दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में नगर थाने में 22 अप्रैल 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।