Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी Bihar Crime News: पटना के बाद बक्सर और पूर्णिया कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी वैलेंटाइन वीक में प्रेमिका के घर फायरिंग: सनकी प्रेमी सहित 3 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा, देसी पिस्टल और कारतूस बरामद New PMO India : बदल गया भारत का प्रशासनिक पावर सेंटर, प्रधानमंत्री मोदी ने ‘सेवा तीर्थ’ PMO का उद्घाटन किया Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Bihar News: स्वास्थ्य सुधार की दिखा में बड़ी पहल, बिहार सरकार और गेट्स फाउंडेशन के बीच MoU पर हस्ताक्षर; हेल्थ केयर में आएगी नई क्रांति Patna Crime : पटना में जमीन विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, युवक ने उतारा मौत के घाट ENGINEERING CAREER: 40 की उम्र में भी बन सकते हैं इंजीनियर, इंटर में नहीं था PCM तब भी हैं रास्ता, जानें पूरी प्रक्रिया Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च Bihar News: बिहार की पहली हर्बल वाटिका का यहां होगा निर्माण, 100 से अधिक औषधीय पौधे होंगे शामिल; कैंसर-हृदय रोग पर होगा रिसर्च
14-Mar-2023 02:15 PM
By GANESH SHAMRAT
PATNA : बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान विपक्ष में बैठे हुए लोगों द्वारा यह आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे हुए लोगों द्वारा गाली दी गई।इतना ही नहीं प्रश्न कर रहे भाजपा विधायक लखिन्द्र पासवान को जब कम समय दिया गया तो उन्होंने सदन के अंदर माईक तोड़ दिया। इसके बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान मामला काफी बढ़ गया और स्थिति इतनी खराब हो गई कि सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। जिसके बाद अब सदन की कार्यवाही फिर से शुरू हुई है। इससे पहले इस पुरे विवाद को लेकर विधानसभा के स्पीकर के तरफ से सत्ता पक्ष और विपक्ष की एक बैठक भी बुलाई गयी जिसमें उन्होंने शांतिपूर्ण सत्र संचालन को लेकर दोनों ही पक्षों को जरूरी निर्देश दी दिया।
विधान सभा के स्पीकर रूम में आज सत्ता पक्ष और विपक्ष की बैठक बुलाई गई। जिसमें भाजपा के तरफ से नेता विपक्ष विजय कुमार सिन्हा और पार्टी के तमाम नेता शामिल हुए। इस दौरान स्पीकर ने शांतिपूर्ण सत्र संचालन को लेकर भी निर्देश दिए गए। इसके साथ ही दोनों पक्षों को सदन की नियमावली को लेकर बातचीत हुई और यह भरोसा दिलवाया गया कि सदन में मर्यादित भाषा का उपयोग किया जाएगा। स्पीकर ने भी हिदायत देते हुए यह कहा कि, यह सदन है इस बात को भूलना नहीं चाहिए। इसलिए आगे से इन बातों को दोनों पक्षों के तरफ से ख्याल रखा जाए।
दरअसल, आज सुबह विधानसभा का बजट सत्र शुरू होने के साथ ही भाजपा का हंगामा शुरू हो गया। सबसे पहले भाजपा के तरफ से किशनगंज मामले को लेकर हंगामा किया गया। कसी तरह यह मामला शांत हुआ तो केंद्र सरकार के तरफ से बिहार को मदद नहीं मिलने के आरोपों पर भी हंगामा किया गया।उसके उपरांत अब यह मामला सामने आया कि भाजपा के मेंबर ने माइक तोड़ डाला। हालांकि, भाजपा के विधायक ने कहा कि उन्होंने माइक को तोडा नहीं है बल्कि उसका पेंच ढीला था। लेकिन इसके बाद भी उन्हें स्पीकर के तरफ से इसको लेकर फटकार लागई गयी थी।