ब्रेकिंग न्यूज़

कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश कोल्हापुर में श्री विद्या कोटि कुमकुमार्चन महायज्ञ, स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने देश की प्रगति और सनातन धर्म के लिए दिया संदेश Bihar Crime: मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दबंगों ने घर पर चढ़कर की फायरिंग, वीडियो वायरल प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? प्रीमियम पेट्रोल के बाद इंडस्ट्रियल डीजल भी हुआ महंगा, IOC ने बढ़ा दिया इतना रेट; आम लोगों पर क्या होगा असर? Bihar Mausam Update: बिहार के इन 15 जिलों में बारिश का अलर्ट..तेज हवा भी चलेगी, आपदा प्रबंधन विभाग ने 21 मार्च तक के लिए जारी किया चेतावनी बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू बिहार में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर चल रहा मानव तस्करी का खेल, 9 नाबालिग समेत 10 लड़कियों का रेस्क्यू BPL solar panel : बिहार में बीपीएल परिवारों के लिए बड़ी राहत! घर की छत पर अब फ्री सोलर पैनल, जानें इसके लिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई? इस साल अगर आपका भी है टॉपरों की लिस्ट में नाम, तो हो जाएंगे मालामाल: BSEB ने प्राइज मनी में किया बदलाव, जानिए अब कितनी मिलेगी राशि

Home / news / BJP कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक से बीच सड़क चटवाया थूक, प्रदेश अध्यक्ष को...

BJP कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम युवक से बीच सड़क चटवाया थूक, प्रदेश अध्यक्ष को जान से मारने की दी थी

07-Jan-2022 09:24 PM

DHANBAD : BJP के नेता और कार्यकर्ता अपने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ इस्तेमाल किये गए अपशब्द से इतने नाराज हुए कि बीच सड़क पर अदालत लगाकर ऑन स्पॉट फैसला सुनाया और सजा भी दे दी। धनबाद सिटी सेंटर के पास तमाशा चलता रहा है लोग देखते रहे। दरअसल अल्पसंख्यक समाज के एक व्यक्ति ने झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश को लेकर अपशब्द का इस्तेमाल किया और जान से मारने की धमकी दी। 


अपने प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इस्तेमाल अपशब्द से नाराज बीजेपी के नेताओं ने बीच सड़क अदालत लगा दी। पहले तो उस व्यक्ति की जमकर पिटाई कि उसके बाद उसे बीच सड़क पर थूक फेंककर चटवाया। इतने से ही उनका मन नहीं भरा तो अपने आपकी संतुष्टि के लिए जय श्री राम के नारे भी लगावाए। शहर के बीचों बीच ये सब कुछ होता रहा है लोग तमाशा देखते रहे और शहर के बीच हो रहे इस तमाशे से पुलिस अंजान बनी रही।


मीडिया में खबर आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक्शन में आए। उन्होने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए धनबाद उपायुक्त को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया। सीएम ने ट्वीट कर कहा कि धनबाद डीसी पूरे मामले की जांच करे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करे। आगे मुख्यमंत्री ने लिखा कि अमन चैन के साथ रहने वाले झारखंडवासियों के इस राज्य में वैमनस्य की कोई जगह नहीं है।