BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
21-Jun-2020 10:08 AM
PATNA : अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बीजेपी नेताओं ने भी जमकर योगासन किया. सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखते हुए सार्वजनिक के जगहों पर जाने की बजाय बीजेपी नेता अपने घरों में ही योग करते नजर आए. बिहार के डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने पटना के राजेंद्र नगर स्थित अपने घर की छत पर योग किया.

दिल्ली में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ड्राइंग रूम के अंदर बैठकर योग करते नजर आए. कई योगासन करते हुए गिरिराज सिंह ने वीडियो शेयर किया.

दिल्ली का केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर अनुलोम विलोम करते नजर आए तो प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल बेतिया स्थित अपने आवास पर योगासन लगाए बैठे.

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने भी अपने दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर योग किया. केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री और बक्सर से सांसद अश्विनी चौबे अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली आवास पर योग करते नजर आए.




प्रदेश बीजेपी कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पार्टी के नेताओं ने योगासन किया. संगठन महामंत्री नागेंद्र जी के साथ साथ सह संगठन महामंत्री शिवनारायण जी, प्रदेश प्रवक्ता अरविंद कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी अशोक भक्त, राकेश कुमार सिंह सहित मुख्यालय प्रभारी सुरेश रूंगटा और अन्य नेताओं ने एक साथ योग किया.