ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / BJP नेता विजय सिंह के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- झूठ बोलने...

BJP नेता विजय सिंह के परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- झूठ बोलने के लिए टॉर्चर कर रही पुलिस

16-Jul-2023 07:52 PM

By Ajit Kumar

JEHANABAD: विधानसभा मार्च के दौरान हुए पुलिस लाठीचार्ज को लेकर सियासत गर्म है। बीजेपी का आरोप है कि पुलिस की पिटाई से ही पार्टी के महामंत्री विजय सिंह की मौत हुई है हालांकि सरकार ने साथ तौर पर कह दिया है कि विजय सिंह की मौत पिटाई से नहीं हुई है। अब दिवंगत बीजेपी नेता के बेटे ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विजय सिंह के बेटे ने कहा है कि पुलिस झूठ बोलने के लिए टॉर्चर कर रही है।


बीजेपी के दिवंगत नेता विजय सिंह के बेटे भीम शंकर ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। भीम शंकर ने कहा है कि पुलिस उसके घर आकर परिवार के लोगों को लगातार टॉर्चर कर रही है और दबाव बना रही है कि परिवार के लोग यह कहें कि वे बीमार थे। बिजय सिंह के बेटे भीम शंकर का कहना है कि उसके पिता को किसी तरह की कोई भी बीमारी नहीं थी। आज तक उनका कोई भी बड़े बीमारी का पुर्जा तक नही बना है, लेकिन पुलिस झूठ बोलने का दबाव बना रही है।


बता दें कि बीजेपी ने दावा किया है कि विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज के दौरान पुलिस की पिटाई से हुई है। बीजेपी की चार सदस्यीय केंद्रीय जांच टीम पटना के बाद जहानाबाद के कल्पा गांव पहुंची थी और दिवंगत विजय सिंह के परिजनों से मुलाकात की थी। टीम में शामिल झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा था कि बिहार की सरकार हत्यारी है हालांकि पटना पुलिस और जिला प्रशासन का कहना है कि विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज से नहीं हुई है।