ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर Bihar Crime: चाय पी रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या: बहन की शादी में शामिल होने आया था घर, परिजनों ने सड़क किया जाम Bihar News : सम्राट मॉडल कहने पर भड़का JDU, BJP को मिला करारा जवाब - तब तो कहिएगा की मदन सहनी मॉडल? बिहार में एक ही मॉडल वो है.... जमीन विवाद में भाइयों के बीच खूनी संघर्ष: एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल, आरोपी फरार Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित

Home / news / BJP नेता प्रभात झा को आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने दी...

BJP नेता प्रभात झा को आर के सिन्हा और ऋतुराज सिन्हा ने दी श्रद्धांजलि, पैतृक गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

27-Jul-2024 01:04 PM

By First Bihar

PATNA : भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा के निधन से क्षेत्र में शोक का माहौल है। प्रखंड के कोरियाही गांव निवासी 67 वर्षीय प्रभात झा दिल्ली के मेदांता अस्पताल में इलाजरत थे। वहां शुक्रवार सुबह उनका निधन हो गया। इसके बाद भाजपा के पूर्व सांसद आर के सिन्हा और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने प्रभात झा के पार्थिव शरीर और चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


दरअसल, भाजपा नेता प्रभात झा का निधन कल ही हुआ था और आज उनके पार्थिव शरीर को बिहार के सीतामढ़ी में अत्न्योष्टि के पूर्व मेदांता परिसर में श्रद्धांजलि हेतु रखा गया था। सिन्हा ने बताया कि पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि देने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेशसोनी जी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डा मोहन यादवजी, वरिष्ठ मंत्री  कैलाश विजयवर्गीय जी, भाजपा के संगठन महामंत्री श्री बी० एल० संतोष जी ,श्याम जाजू जी, महेंद्र नाथ पांडेय जी सहित अनेकों संघ और भाजपा से जुड़े लोगो ने नम आंखों से श्रद्धांजलि दी। 


मालूम हो कि प्रभात झा बहुत ही मिलनसार और मृदुभाषी थे। कृष्ण बिहारी ठाकुर व डा.करुणेश कुमार तिवारी ने बताया कि वे जब कभी भी कोरियाही आते थे, गांव और आसपास के लोगों से मिलते थे और उनका हाल जानते थे। अरुण कुमार गुप्ता उर्फ मुन्ना गुप्ता, तरुण कुमार झा, मदनमोहन झा ने बताया कि वे प्रखंड और जिला के लोगों के लिये दिल्ली अथवा मध्यप्रदेश में किसी कार्य के लिये हमेशा उपलब्ध रहते थे।


आपको बताते चलें कि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रभात झा का जन्म चार अप्रैल 1957 को प्रखंड के कोरियाही गांव स्थित एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता स्व. पानेश्वर झा कोरियाही पंचायत के पूर्व मुखिया और सुरसंड प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष थे। मिथिला की संस्कृति एवं संस्कारों में सिमटी उनकी मां अमरावती देवी कुशल गृहिणी थीं।