ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / BJP नेता ने मुसलमानों की तुलना तेजपत्ते से कर दी, कहा..इसके बिना बिरयानी...

BJP नेता ने मुसलमानों की तुलना तेजपत्ते से कर दी, कहा..इसके बिना बिरयानी में स्वाद नहीं आ सकता

15-Nov-2024 07:59 PM

By First Bihar

DESK: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मुलसमानों की तुलना तेजपत्ते से की है। कहा है कि मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेजपत्ते जैसी हो गयी है। पार्टियां इस्तेमाल करके फेंक देती है। जबकि बिना तेजपत्ता के बिरयानी नहीं बन सकती। उन्होंने मुसलमानों की तुलना तेजपत्ते से कर दी। कहा कि यदि बिरयानी से तेजपत्ता निकाल दिया जाए तो बिरयानी में स्वाद नहीं आएगा. बिरयानी बेस्वाद हो जाएगा।


मुरादाबाद में जनसभा को संबोधित करते हुए यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने  समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला। वही मुसलमानों की तुलना तेजपत्ते से कर दी। कहा कि मुसलमानों की हालत बिरयानी के तेजपत्ते जैसी हो गई है, सभी पार्टियां इस्तेमाल करके निकाल कर फेंक देती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बिरयानी तेजपत्ते के बिना नहीं बन सकती है। ब्रजेश पाठक ने मुसलमानों से कहा कि यदि आप समाजवादी पार्टी से अलग होते है तो इस पार्टी को कोई पूछने वाला नहीं होगा। 


मुसलमानों से उन्होंने कहा कि देश की आजादी में आपने अहम भूमिका निभाई है।  एक बार आप भारतीय जनता पार्टी के बारे में सोचकर देखिए। देश और प्रदेश के बारे में सोचिए। यदि आप बीजेपी के साथ मिलकर चलते हैं तो आपका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। यह भरोसा हम आपकों देते हैं। आपके वोट से समाजवादी पार्टी ने सरकारी बनायी लेकिन आपके लिए कुछ भी नहीं किया।  


समाजवादी पार्टी ने आपको तेजपत्ता समझ लिया है। जब कुछ देने की बारी आती है तो मुसलमानों को फ्रेम से गायब कर दिया जाता है। इसलिए जब आपके पास समाजवादी पार्टी के लोग आएं तो यह कह देना कि हमने भाजपा का दामन थाम लिया है। अब हिन्दू और मुसलमान मिलकर काम करेंगे और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब देंगे। अब हिन्दू-मुस्लिम को कोई बांट नहीं सकेगा। बिना तेजपत्ता के बिरयानी बना नहीं सकेंगे।