ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

बीजेपी नेता ने कह दी बड़ी बात, 60% लोग भाजपा में आने को परेशान हैं और 40% राजद में जाने के लिए

बीजेपी नेता ने कह दी बड़ी बात, 60% लोग भाजपा में आने को परेशान हैं और 40% राजद में जाने के लिए

09-Jul-2023 07:33 PM

By Tahsin Ali

PURNEA: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल आज पूर्णिया में थे। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। संजय जायसवाल ने इस दौरान महागठबंधन की नीतीश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। वही यह भी कहा कि 60% लोग भाजपा में आने के लिए परेशान हैं और 40% लोग राजद में जाने के लिए परेशान हैं। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री होंगे और उन्ही का विद्रोह करके राष्ट्रीय अध्यक्ष उपमुख्यमंत्री हो जाएंगे। इसके लिए नीतीश जी को ज्यादा चिंतित होना चाहिए। क्योंकि विधायक तो उनके साथ से निकल चुके हैं। 


दरअसल भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी के सदस्य संजय जायसवाल ने पूर्णिया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही थी। उन्होंने यह भी कहा कि महागठबंधन की सरकार जब से बनी है भ्रष्टाचार को पुरस्कृत किया जा रहा है। आगामी 13 जुलाई को भाजपा विधानसभा का घेराव करेगी। 


सरकार पिछले 11 महीने में शिक्षक भर्ती नियमावली में 8 बार संशोधन कर चुकी है। सत्ता पक्ष को मजबूर कर देंगे कि जो वादे उन्होंने शिक्षकों से किए थे उसे पूरा करें। उन्होंने कहा कि  जो कहते थे कि डोमिसाइल नीति लागू करेंगे, शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा देंगे ,10 लाख लोगों को प्रतिवर्ष रोजगार देंगे आज वह 10 लाख युवाओं को डंडे से पीटने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस इंजीनियर ने भागलपुर कहलगांव का पुल बनवाया था और हाल के दिनों में गिरा था उसी इंजीनियर को विजिलेंस का इंचार्ज बनाया गया है जो भ्रष्टाचार को पोषित करने का काम हुआ है ।