Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार Bihar में शराबबंदी कानून को ठेंगा! शराब की बोतल और कट्टा लेकर नाचते दिखे बाराती, वीडियो वायरल ईद और बिहार दिवस को लेकर गांधी मैदान में तैयारियां तेज, 17 मार्च से आमलोगों की एंट्री बंद
08-Oct-2020 10:44 AM
PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर बीजेपी ने अपने नेताओं को भरोसे में भी नहीं रखा. जिसके कारण कई नेता नाराज है. बीजेपी के सीनियर नेता महाचंद्र प्रसाद सिंह महाराजगंज या बनियापुर से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन दोनों महाराजगंज सीट जेडीयू और बनियापुर सीट वीआईपी को एनडीए गठबंधन में चली गई है.
किसी नेता ने दुख में भी नहीं की बात
महाचंद्र प्रसाद सिंह फिलहाल काफी परेशान हैं. फर्स्ट बिहार से बातचीत करते हुए महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पिछले 8 दिनों से दिल्ली के मेदांता हॉस्पिटल में मेरी पत्नी और मैक्स हॉस्पिटल में मेरा एकलौता बेटा विकास भर्ती हैं. मैं खुद परेशान हूं. लेकिन इस बीच मुझे मालूम हुआ कि यह दोनों सीट गठबंधन के साथियों को चलेगी गई है. एक बार किसी ने मुझसे से बात भी नहीं की. मैं खुद परेशान था. जिसके कारण किसी नेता से बात नहीं कर पाया.
समाज के लोग नाराज
महाचंद्र प्रसाद सिंह ने बातचीत में कहा कि दोनों क्षेत्र की जनता चाहती थी कि मैं एक इस बार विधानसभा का चुनाव लड़ू, लेकिन ये सीट गठबंधन के साथियों को चली गई. इससे ब्रह्मर्षि समाज के लोग नाराज है. मुझे कई बार कॉल आ रहा है. महाचंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2010 के दौरान वह बीजेपी में शामिल हुए थे. उनको शामिल कराने के लिए भूपेंद्र यादव चार्टर्ड प्लेन से पटना आए थे. समाज के कई नेता भी मौजूद थे. मैंने बीजेपी के लिए काफी लोकसभा चुनाव को लेकर मेहनत की, लेकिन विधानसभा चुनाव का टिकट बांटने के दौरान बीजेपी ने उनके बात तक नहीं की.