ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / BJP नेता की हत्या के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेवार! चिराग का नीतीश से तीखा...

BJP नेता की हत्या के लिए मुख्यमंत्री जिम्मेवार! चिराग का नीतीश से तीखा सवाल- ये बिहार में अघोषित इमरजेंसी नहीं तो क्या है?

13-Jul-2023 04:44 PM

By First Bihar

PATNA: पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत के बाद बिहार की सियासत गर्म हो गई है। बीजेपी के साथ साथ सरकार के तमाम विरोधी दल हमलावर हो गए हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से सवाल पूछ रहे हैं। लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बीजेपी नेता विजय सिंह की मौत पर दुख जताते हुए सीएम नीतीश से तीखे सवाल पूछे हैं।


चिराग ने कहा है कि बीजेपी नेता की मौत नहीं हुई है बल्कि उनकी हत्या की गई है और इसके लिए सीधे तौर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिम्मेवार हैं। चिराग ने कहा है कि नीतीश कुमार के शासनकाल में किसी को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला जाए तो इसका जिम्मेवार कौन है? उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री के साथ साथ बिहार के गृह मंत्री भी हैं, ऐसे में उनकी जवाबदेही बनती है।


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बताना चाहिए कि उनके खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबाने के लिए लाठी का इस्तेमाल क्यों किया जाता है? सरकार के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को लाठी से शांत करने की कोशिश की जाती है। चिराग ने मुख्यमंत्री से पूछा है कि ये बिहार में अघोषित आपातकाल नहीं है तो और क्या है? उन्होंने कहा कि इन सभी सवालों का नीतीश कुमार जवाब दें, क्योंकि यह उनकी ही जवाबदेही है।