खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Jul-2023 02:57 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: पटना में बीजेपी नेताओं के ऊपर हुए पुलिसिया लाठीचार्ज की घटना में एक भाजपा नेता की मौत हो गयी है। लाठीचार्ज के दौरान जहानाबाद के प्रदेश महामंत्री विजय कुमार सिंह के सिर में चोट लग गयी थी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। आनन-फानन में उन्हें बैंक रोड स्थित तारा नर्सिंग होम में ले जाया गया था लेकिन उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने विजय कुमार सिंह को पीएमसीएच रेफर कर दिया। जहां पीएमसीएच में इलाज के दौरान ही बीजेपी नेता ने दम तोड़ दिया।
जिसके बाद यह खबर आग की तरह फैल गयी। पीएमसीएच में बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ गयी। जो इस घटना से काफी आक्रोशित नजर आए। उधर बीजेपी नेता की मौत के बाद बिहार विधानसभा के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी गयी है। भारी संख्या में स्पेशल पुलिस बल की तैनाती की गयी है। पुलिस लाठीचार्ज में BJP कार्यकर्ता की मौत पर BJP सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि जहानाबाद के हमारे कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की चोट लगने से मौत हुई" "हमारे दर्जनों महिलाएं और कार्यकर्ताओं को लाठी से पीटा है" "इनका खून बेकार नहीं जाएगा,जनता इनके खून का बदला लेगी"।
वही सरकार का दावा है कि जहानाबाद के एक व्यक्ति विजय सिंह छज्जूबाग में सड़क किनारे अचेतावस्था में पाए गए थे। शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। उन्हें PMCH में भर्ती कराया गया है। विस्तृत विवरण प्राप्त किया जा रहा है।





