ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता

Home / news / BJP नेता की गिरफ्तारी पर नीतीश की दो टूक, बोले- दोषी चाहे किसी...

BJP नेता की गिरफ्तारी पर नीतीश की दो टूक, बोले- दोषी चाहे किसी दल का हो.. सख्त कार्रवाई होगी

29-Apr-2023 11:56 AM

By First Bihar

PATNA: रामनवमी के मौके पर सासाराम में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक जवाहर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। हिंसा मामले में बीजेपी नेता की गिरफ्तारी पर अब बिहार में सियासत भी शुरू हो गई है। इस मामले पर सीएम नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आई है। सीएम नीतीश ने कहा है कि बिहार के दो जिलों में हुई हिंसा की घटनाओं में जो भी दोषी होंगे चाहे वह किसी दल के हों उनके ऊपर कार्रवाई होगी। नीतीश ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, हम किसी को पकड़ने और छोड़ने के लिए निर्देशित नहीं करते हैं।


दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को पटना में आयोजित एक राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया ने जब नीतीश से बीजेपी के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर सवाल पूछा तो उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कह दिया कि उनकी सरकार न तो किसी को फंसाती और ना ही बचाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि पुलिस सबी चीजों को देखती है, जो कुछ भी सामने आता है उसपर एक्शन होता है। चाहे गलत करने वाला कोई भी उसके खिलाफ कार्रवाई होती है। सभी लोग जानते हैं कि पुलिस के काम में आजतक कभी हमने हस्तक्षेप नहीं किया है। 


वहीं बिहार में रामनवमी के दौराम हुई हिंसा को लेकर बीजेपी के आरोपों पर सीएम ने कहा है कि हम तो बीजेपी के बातों पर ध्यान भी नहीं देते हैं, उ लोग क्या बोलता है उसपर हम ध्यान नहीं देते हैं। सभी को पता है कि कहीं कोई घटना होती है तो सब चीजों को देखा जाता है। बिहार के दो जगहों पर हिंसा की घटना हुई, इसपर पुलिस ने सख्ती से कार्रवाई की है। इसके अलावे जो भी घटनाएं हुई हैं उसको लेकर पुलिस पूरी तरह से सतर्क रहती है। जो लोग भी इसमें दोषी पाए जाएंगे वे जेल भेजे जाएंगे। चाहे वह किसी भी दल का हो या कोई भी व्यक्ति हो उससे हमलोगों का कोई रिश्ता नहीं है।