पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
27-Oct-2023 03:19 PM
By Tahsin Ali
PURNEA: बड़ी खबर पूर्णिया से आ रही है, जहां बीजेपी नेता की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी को रौंद डाला। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए पति-पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई जबकि पति की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मरंगा थाना के हरदा विद्यार्थी चौक की है।
दरअसल, पंकज पंडित और उनकी पत्नी कल्पना देवी बाइक बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे, तभी सामने से आ रही भाजपा नेता राजेश यादव की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक फॉर्च्यूनर गाड़ी में फंस गई और दूर तक घसीटती चली गई। जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे खड़ा कर दिया और मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल दंपति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया जबकि पति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। पुलिस ने बीजेपी नेता की गाड़ी को जब्त कर लिया है और मामले के तफ्तीश में जुट गई है। उधर, बीजेपी नेता राजेश यादव ने कहा है कि हादसे के वक्त वे गाड़ी में मौजूद नहीं थे, गाड़ी उनका ड्राइवर चला रहा था।