मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
03-Dec-2024 09:44 AM
By First Bihar
DESK: गुजरात के सूरत में भाजपा की महिला नेता दीपिका पटेल का शव उनके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने इस मामले को आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पुलिस के अनुसार, दीपिका ने घटना से कुछ समय पहले अपने करीबी दोस्त और भाजपा पार्षद चिराग सोलंकी को फोन करके बताया था कि वह बहुत तनाव में हैं। चिराग तुरंत उनके घर पहुंचे लेकिन दरवाजा खोलने पर दीपिका का शव मिला। पुलिस ने दीपिका के मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार उनकी मौत फांसी से हुई है।
दीपिका के परिवारवालों ने हालांकि हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि दीपिका समाज सेवा में सक्रिय थीं और उन्हें हमेशा से हत्या का डर लगता था। पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या दीपिका किसी तरह के दबाव में थीं या फिर किसी और कारण से उन्होंने यह कदम उठाया।