बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
17-Oct-2019 04:46 PM
PATNA: दरौंधा विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी से बगावत कर चुनाव लड़ना व्यास सिंह को महंगा पड़ा गया. बीजेपी ने इसे पार्टी अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया. वहीं बीजेपी ने शारदानंद द्विवेदी को भी अनुशासनहीनता के आरोप में छह सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है.
बता दें कि व्यास सिंह सिवान जिला में पार्टी के उपाध्यक्ष थे और बागी उम्मीदवार के तौर पर दरौंधा विधानसभा उप चुनाव में बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे. पार्टी नेताआों से मिली जानकारी के मुताबिक इन दोनों नेताओं को समझाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन दोनों नेताओं ने अपना विरोध नहीं छोड़ा.
बता दें कि दरौंधा में एनडीए उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के दौरान डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने भी व्यास सिंह को चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर वो अपनी उम्मीदवारी वापस नहीं लेते हैं तो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया जाएगा.