ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / news / दरभंगा में शव के साथ हैवानियत का मामला: BJP की टीम ने जांच...

दरभंगा में शव के साथ हैवानियत का मामला: BJP की टीम ने जांच रिपोर्ट सौंपी, सम्राट बोले- तुरंत इस्तीफा दें नीतीश

30-Jul-2023 01:15 PM

By First Bihar

PATNA: दरभंगा में दलित परिवार के साथ हुए दुर्व्यहार की जांच करने के बाद आज बीजेपी की 4 सदस्यी टीम ने अपनी जांच रिपोर्ट बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी को सौंप दी। बीजेपी की जांच में यह बात सामने आई है कि दरभंगा में दलित के शव के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार किया गया और दलितों की कोई मदद नहीं की। सम्राट चौधरी ने कहा है कि तुष्टिकरण की राजनीति के लिए नीतीश कुमार दोषियों के ऊपर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। नीतीश से अब बिहार नहीं संभल रहा है, वे तुरंत इस्तीफा करें।


दरअसल, दरभंगा के कमतौल थाना के हरिहरपुर टोला मालपट्टी स्थित श्मशान घाट में पिछले दिनों दो समुदायों के बीच भारी विवाद हो गया था। आरोप है कि दलित समुदाय से आने वाले श्रीकांत पासवान की मौत के बाद परिजन उनके शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए थे, जहां मुस्लिम समाज के लोगों ने मृतक के शव के साथ कथित रूप से मारपीट की थी और शव को चिता से नीचे फेंककर उसके ऊपर न सिर्फ लाठिया बरसाई बल्कि उसके ऊपर पेशाब भी किया था हालांकि एसपी ने ऐसी किसी भी घटना से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि मौके पर लगातार स्थानीय थाना प्रभारी मौजूद थे, ऐसी कोई बात नहीं हुई है।


इस घटना के लिए बीजेपी ने चार सदस्यी जांच टीम का गठन किया था। पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक जनक राम के नेतृत्व में 4 सदस्य टीम दरभंगा गई थी और पूरे मामले की जांच करने क बाद सम्राट चौधरी को जांच रिपोर्ट सौंप दी है। पूर्व मंत्री जनक राम ने कहा है कि बिहार सरकार और दरभंगा पुलिस दलितों के साथ बर्बर व्यवहार कर रही है। दलित के शव के साथ बर्बरता पूर्वक व्यवहार किया गया बावजूद इसके पुलिस ने दलितों की कोई मदद नहीं की। 


पूरे मामले पर बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा है कि मरने के बाद भी दलित समाज के लोगों को बिहार में न्याय नहीं मिल रहा है। दरभंगा में मरने के बाद दलित के शव को बेइज्जत किया गया है। बीजेपी मानवाधिकार आयोग और अनुसूचित जाति जनजाति आयोग को इस मामले को लेकर ज्ञापन देगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई होनी चाहिए। तुष्टिकरण की राजनीति के लिए नीतीश कुमार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। सम्राट ने कहा कि नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं संभल रहा है उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए।