ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारी मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप पटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंप खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप

Home / news / बीजेपी ने नीतीश सरकार को घेरा, बोले सुशील मोदी..प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य...

बीजेपी ने नीतीश सरकार को घेरा, बोले सुशील मोदी..प्रधानमंत्री आवास योजना का लक्ष्य पूरा करने में बिहार सरकार विफल

20-Aug-2023 10:15 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर नीतीश सरकार की कार्यशैली पर बड़ा सवाल उठाया है।उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ग्रामीण गरीबों को मकान देने की केंद्र सरकार की योजनाएं लागू करने में लगातार विफल रही है। नये लक्ष्य निर्धारित करने की मांग केवल विफलता पर पर्दा डालने के लिए की जा रही है। 


उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ( पीएमएवाइ-जी) के तहत मार्च 2024 तक देश भर में 2.95 करोड़ मकान बनने थे। इसमें बिहार को 37 लाख मकान बनाने का लक्ष्य दिया गया था। जबकि केंद्र सरकार ने गरीबों के मकान बनवाने के लिए नौ साल में अब तक बिहार को 31,275 करोड़ रुपये दिये। इस मद की कोई राशि लम्बित नहीं है, लेकिन राज्य में गरीबों का मकान बनाने का काम लक्ष्य से दूर है। 


सुशील मोदी ने कहा कि बिहार के नोडल खाते में अब भी 3492.56 करोड़ राशि शेष पड़ी है, जबकि योजना के 1.06 लाख मकानों का निर्माण पूरा नहीं हुआ। इनमें से 60,550 मकान तो पिछले 18 महीनों से अधूरे पड़े हैं। इस साल की पहली छमाही में बिहार सरकार प्रतिदिन केवल 4108 मकान बनवा पायी। बाद में यह दर घट कर 1530 आवास प्रतिदिन रह गई। 


उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए मकान बनाने में तेजी लाने और समय पर लक्ष्य पूरा करने पर ध्यान देने के बजाय राज्य सरकार नया लक्ष्य तय करने की मांग कर रही है। बिहार सरकार इंदिरा आवास योजना को भी लागू करने में विफल रही। राज्य में  3,23,830 ( 3.23 लाख) इंदिरा आवास अधूरे रह गए। पीएमएवाइ-जी एक समय-बद्ध योजना है, इसलिए इसका लक्ष्य किसी राज्य की विफलता के चलते नहीं बढाया जा सकता। 


उन्होंने कहा कि पीएमएवाइ-जी के तहत  बिहार में मकान बनाने लक्ष्य राज्य सरकार 30 अप्रैल 2023 तक पूरा नहीं कर पायी, इसलिए लक्ष्य को छोटा करना पड़ा। यदि सरकार की कार्य संस्कृति अच्छी होती, तो गरीबों के लिए 1 लाख 66 हजार से अधिक आवास का लक्ष्य वापस न लेना पड़ता।