अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
09-Jan-2023 11:07 AM
PATNA: समाधान यात्रा के तहत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सारण पहुंचे हैं। सारण में मुख्यमंत्री योजनाओं का हाल जानेंगे और उनकी समीक्षा भी करेंगे। सीएम के सारण दौरे को लेकर बीजेपी ने जोरदार हमला बोला है। नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने पिछले दिनों छपरा में जहरीली शराब से हुई मौतों को लेकर एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को घेरा है। विजय सिन्हा ने कहा है कि जबतक शराबकांड के पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिल जाता तबतक नीतीश की समाधान यात्रा व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि लाशों की ढेर पर बिहार का पुलिस महकमा अरबपति बन गया है। मुख्यमंत्री को इसकी समीक्षा कर समाधान करना चाहिए।
विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है कि सारण में जहरीली शराब से हुई सैकड़ों मौतों का सौदागर कौन है और सारण की धरती सीएम और डिप्टी सीएम का कैसे स्वागत करेगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज उस धरती पर गए हैं जहां जहरीली शराब से सैकड़ों घर उजड़ गए हैं, आज भी कितने ही लोगों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने के बजाए राज्य के मुख्यमंत्री कहते हैं कि जो पिएगा वो मरेगा, सरकार संवेदनहीनता की सारी हदों को पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि लाशों की ढेर पर बिहार का पुलिस महकमा अरबपति बन गया है। मुख्यमंत्री को इसकी समीक्षा कर समाधान करना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि नीतीश कुमार समाधान नहीं बल्कि विकास और शांति में व्यवधान पैदा कर रहे हैं। अगर समस्या का समाधान करना है तो मुख्यमंत्री को लोगों के दर्द को सुनना होगा। सीएम नीतीश कुमार को शराबकांड से पीड़ित जो परिवारो से जाकर मुलाकात करना चाहिए। विजय सिन्हा ने कहा कि सरकार को इतने बड़े नरसंहार की जिम्मेवारी तय करनी चाहिए। सरकार घटना की उच्च स्तरीय जांच करने के बाद पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दे, तभी मुख्यमंत्री का समाधान यात्रा सफल होगा, पीड़ितों को मदद नहीं मिली तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा उनकी विदाई यात्रा बनकर रह जाएगी।